मीरजापुर मे चार बहनो ने किया पिता का श्राद्ध व तर्पण
फोटोसहित
मीरजापुर।
समाज में प्रचलित परंपराओं को तोड़ते हुए जनपद की चार बेटियों ने अपने दिवंगत पिता श्री कृष्णा नंद दुबे आवास विकास कॉलोनी मिर्जापुर का तर्पण कर संदेश दिया कि श्राद्ध सिर्फ जिम्मेदारी नहीं, बल्कि भावनाओं का निर्वहन है। आवास विकास कॉलोनी की चार बेटियां सरोज त्रिपाठी, नीलम पांडे, बिंदु शुक्ल एवं ज्योत्सना पांडे ने अपने इंजीनियर पिता स्वर्गीय कृष्णानंद दुबे का पितृपक्ष में विधि विधान पूर्वक श्राद्ध तर्पण कर्मकांड किया। कृष्णानंद दुबे का निधन 2021 में हुआ था। उनके कोई पुत्र नहीं था, उनकी चारों पुत्रियों ने अपने पिता का श्राद्ध तर्पण किया। पुरोहित पंडित सुशील कुमार पांडे ने बताया कि पुत्रियां भी श्राद्ध तर्पण अपने पिता का कर सकती हैं। चारों बहनें मिलकर अपने पिता का श्राद्ध किया। ब्राह्मणों को भोजन करा कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। बेटियों के साहस और श्रद्धा को सभी ने सराहा।


