News

इनर व्हील क्लब ने महिला सुरक्षा एवं दहेज प्रथा के विरुद्ध जागरूकता सेमिनार किया आयोजित

मीरजापुर। इनर व्हील क्लब ऑफ मिर्जापुर समन्वय द्वारा महिलाओं, युवतियों एवं छोटी बच्चियों को जागरूक करने के उद्देश्य से पॉश (कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न रोकथाम) विषय पर जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दहेज प्रथा के उन्मूलन, महिला सुरक्षा तथा सही और गलत के बीच अंतर समझने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।

इस अवसर पर विभूति नारायण मिश्रा ने दहेज प्रथा के विरुद्ध प्रेरणादायक संबोधन दिया। उन्होंने महिलाओं और युवतियों को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने तथा अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। वहीं, पॉश समिति की अध्यक्ष नंदिनी मिश्रा ने महिलाओं, युवतियों एवं बच्चियों को सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने गुड टच और बैड टच की पहचान, सही-गलत की समझ तथा किसी भी अनुचित व्यवहार के प्रति सतर्क रहने के बारे में जागरूक किया।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को साड़ियाँ तथा बच्चियों को स्टोल वितरित किए गए। साथ ही, फल एवं अन्य खाद्य सामग्री भी प्रदान की गई। इस पहल का उद्देश्य जागरूकता के साथ-साथ महिलाओं एवं बच्चियों को सहयोग और प्रोत्साहन देना था।

यह कार्यक्रम क्लब की अध्यक्ष अंजू साध एवं सचिव रजनी गुप्ता के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर आईएसओ संजना अग्रवाल, संपादक खुशबू गुप्ता, कोषाध्यक्ष दलजीत वालिया सहित क्लब की अन्य सदस्य भी उपस्थित रहीं।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!