News

फिट इंडिया फ्रीडम रन 7.0 के अंतर्गत जवाहर नवोदय विद्यालय में दौड़ कार्यक्रम आयोजित

मीरजापुर। फिट इंडिया फ्रीडम रन 7.0 के अंतर्गत आज जवाहर नवोदय विद्यालय में दौड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस. पी. त्रिपाठी, उप प्राचार्य श्री संजय सिंह एवं वरिष्ठ शिक्षक श्री ए. के. त्रिपाठी के आशीर्वचनों से हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ शिक्षक श्री ए. के. त्रिपाठी ने स्वस्थ जीवनशैली में नियमित व्यायाम, दौड़ और शारीरिक गतिविधियों के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का विकास होता है। नियमित रूप से दौड़ने और व्यायाम करने से शारीरिक क्षमता बढ़ती है, शरीर सक्रिय रहता है तथा अनेक बीमारियों से बचाव में सहायता मिलती है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने दैनिक जीवन में योग, व्यायाम और खेलकूद को शामिल करने के लिए प्रेरित किया।

डॉ. विपिन सिंह ने भी फिट इंडिया फ्रीडम रन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाना प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ अनुशासन, नियमितता और सामूहिक सहभागिता की भावना को भी प्रोत्साहित करते हैं।
कार्यक्रम के प्रभारी डॉ. विपिन सिंह एवं श्रीमती विभा सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त स्टाफ तथा छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के माध्यम से सभी को नियमित दौड़, व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!