News

विकास कार्यों के लोकार्पण से सशक्त हो रहा मीरजापुर; श्याम सुंदर केशरी ने जनसेवा को समर्पित किए विभिन्न निर्माण कार्य

0 स्वच्छ, सुंदर और हरित नगर के संकल्प के साथ विकास कार्यों का लोकार्पण, नागरिकों से पौधरोपण एवं पर्यावरण संरक्षण की अपील

मीरजापुर। नगर पालिका परिषद, मीरजापुर के अध्यक्ष श्री श्याम सुंदर केशरी जी ने नगर के विभिन्न वार्डों में कराए गए विकास कार्यों का लोकार्पण कर उन्हें जनता जनार्दन की सेवा के लिए समर्पित किया। इन कार्यों के माध्यम से स्थानीय नागरिकों को बेहतर सड़क, जल निकासी एवं बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई।

इस क्रम में अनगढ़ वार्ड में रेलवे स्टेशन गेट के सामने उत्तरी पटरी पर नाली की मरम्मत एवं कवर निर्माण कार्य, स्टेशन वार्ड में रोडवेज के पास जे.पी. पब्लिक स्कूल के समीप इंटरलॉकिंग कार्य का लोकार्पण किया गया।

इसी प्रकार लक्ष्मणपुरम कॉलोनी में अजय पटेल के मकान से योगेंद्र सिंह के मकान के पास तक तथा प्रेमा देवी के मकान से हरे कृष्ण के मकान तक रिटेनिंग वॉल, मिट्टी पटाव एवं सीसी रोड निर्माण कार्य जनता को समर्पित किया गया। वहीं बरौंधा वार्ड की नई बस्ती में सुधीर सिंह के मकान से विनोद सिंह के मकान के पास तक पाइपलाइन, चैंबर, रिटेनिंग वॉल एवं सीसी रोड निर्माण कार्य का लोकार्पण किया गया।

जनसुविधाओं के विस्तार और नगर के सर्वांगीण विकास के प्रति प्रतिबद्ध श्री श्याम सुंदर केशरी जी, ने इन कार्यों के माध्यम से नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा नगर के आधारभूत ढांचे को मजबूत बनाने के अपने संकल्प को आगे बढ़ाया।

लोकार्पण कार्यक्रमों के पश्चातस्थानीय नागरिकों ने स्वेच्छा से आगे आकर अपने-अपने वार्डों को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से पौधरोपण किया। नागरिकों की इस सकारात्मक पहल की सराहना करते हुए श्री श्याम सुंदर केशरी जी ने कहा कि नगर का विकास केवल सड़क, नाली और अन्य निर्माण कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वच्छता, हरियाली और पर्यावरण संरक्षण भी एक सुंदर नगर की पहचान हैं।

उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक पौधे लगाएं और उनकी नियमित देखभाल करते हुए उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित करें। उन्होंने स्वच्छ एवं सुंदर मीरजापुर के निर्माण में जनसहभागिता को महत्वपूर्ण बताते हुए सभी से पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर नगर जिला उपाध्यक्ष, सुनीता शर्मा, अध्यक्ष पूर्वी डॉली अग्रहरि, सभासद विजय प्रजापति, सभासदपति शरद सरोज, सभासद अमित मिश्रा, सभासद राकेश यादव, सभासद संदीप तिवारी, नामित सभासद रोहन मिश्रा, सभासद इंद्रजीत पटेल, शक्ति केंद्र संयोजक अमित श्रीवास्तव, मण्डल उपाध्यक्ष संगीता मिश्रा, शक्तिकेंद्र संयोजक कौशलेंद्र तिवारी, राजेंद्र तिवारी वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ रवि दुबे, राजेंद्र तिवारी, नगर मंत्री भाजयुमो प्रिंस केशरी, अनुसूचित मोर्चा नगर मंत्री सूरज सोनकर, आदित्य राज चौधरी, गोपाल अग्रहरि, बच्चा मौर्या, राजेश अग्रहरि, स्वामी, मोनू अग्रहरि, अंगद पांडेय, अभिषेक सिंह, आलोक कुमार सिंह, राज नाथ तिवारी, नागेंद्र सिंह, महेश, विनोद सिंह, सूरज कुमार, धर्मेंद्र पाण्डेय, राजेश कुमार तिवारी सहित स्थानीय लोग सम्मिलित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!