News

सपा के लाल बिहारी वाराणसी के शिक्षक एमएलसी निर्वाचित; आज आ सकता है स्नातक एमएलसी का अंतिम परीणाम, बीजेपी के केदारनाथ सिंह एवं सपा के आशुतोष सिन्हा में कड़ी टक्कर

वाराणसी।
विधान परिषद की वाराणसी खंड शिक्षक सीट पर सपा के लाल बिहारी यादव ने दूसरी बार जीत हासिल की। उन्होंनें भाजपा के निकटतम प्रतिद्वंद्वी डा. प्रमोद मिश्रा को 5015 मताें से हराया। डा. प्रमोद मिश्रा को कुल 6597 मत मिले। जबकि लाल बिहारी को 11612 मत प्राप्त हुए। सपा ने इस जीत का जमकर जश्न मनाया। जमकर नारेबाजी की तो वहीं ढोल नगाड़े पर जमकर झूमे और मिठाईयां बांटी।देररात तक एक दूसरे को बधाई देने का सिलसिला जारी रहा।

स्नातक एमएलसी सीट के लिए वोटों की गिनती जारी है। सपा के आशुतोष सिन्हा व भाजपा के केदार सिंह के बीच सीधा मुकाबला है। प्रथम वरीयता के वोटों की गिनती शुरू हो गई है। परिणाम बुधवार को दोपहर बाद आएगा। 

शिक्षक एमएलसी के प्रथम वरीयता के वोटों की गिनती में सपा के लाल बिहारी यादव को 10,958 मत मिले तो वहीं भाजपा के डा. प्रमोद मिश्रा को 6060 मत प्राप्त हुए। सपा प्रत्याशी को 514 वोट और मिल गए होते तो प्रथम वरीयता की गिनती में ही जीत पक्की होती।

कुल वैध मतों के पचास प्रतिशत यानी 11,472 वोट न होने के कारण द्वितीय वरीयता के वोटों की गिनती शुरू हुई। इसके बाद आठ चक्र की गिनती हुई। क्रमवार कम वोटों पाने वाले प्रत्याशियों के द्वितीय वरीयता के मत में सपा की झोली में 654 मत तो भाजपा के 537 वोट ही आए। चेतनारायण को कुल 3471 वोट प्राप्त हुए।स्नातक एमएलसी के मतपत्रों की बंडलिंग के बाद देररात प्रथम वरीयता के वोटों की गिनती शुरू हो गई। परिणाम बुधवार को दोपहर तक आने की उम्मीद है।

समाजवादी पार्टी के वाराणसी शिक्षक एमएलसी निर्वाचन क्षेत्र से लाल बिहारी यादव की विजय पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दैते हुए मीरजापुर सपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा है कि यह विजय शिक्षक समाज के सम्मान, अधिकारों और उनकी आवाज को मजबूती से उठाने के संकल्प का प्रतीक है। शिक्षक किसी भी समाज और राष्ट्र की नींव होते हैं। उनके हितों की रक्षा करना, उनकी समस्याओं को सदन में उठाना और उनके सम्मान के लिए निरंतर प्रयास करना एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

श्री यादव की इस विजय से समाजवादी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल है। आशा है कि वे शिक्षक समाज के हितों, अधिकारों और सम्मान के लिए निरंतर संघर्ष करते रहेंगे तथा शिक्षकों की आवाज को मजबूती से सदन में उठाते रहेंगे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!