मीरजापुर। विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संचालित जिला विज्ञान क्लब मीरजापुर द्वारा जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज मिर्ज़ापुर में 20 नवंबर को आयोजित किया जायेगा। इस कार्यक्रम में सभी बोर्ड के प्रत्येक विद्यालयों के दो दो ग्रुप के बच्चे अप ने विज्ञान मॉडल प्रस्तुत करेंगे।
इस आशय की सूचना जिला विज्ञान क्लब मीरजापुर के समन्यवयक सुशील कुमार पाण्डेय ने बताया कि बच्चों के माडलो का मूल्यांकन चार सदस्यो की समिति द्वारा किया जायेगा। इस कार्यक्रम से 15मॉडल मंडल स्तर के लिए चयनित किये जायेगे।
प्रथम पांच पुरस्कार के स्वरूप प्रथम पुरस्कार प्राप्त प्रतिभागी को ₹5000, द्वितीय पुरस्कार प्राप्त प्रतिभागी को ₹3000, तृतीय पुरस्कार प्राप्त प्रतिभागी को ₹2000 एवं दो प्रतिभागियो को ₹1000 के सांत्वना पुरस्कार प्रदान किये जायेगे शेष सभी प्रतिभागियो को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदान किये जायेगे।
जिला विद्यालय निरीक्षक मिर्ज़ापुर द्वारा विद्यालयों को पत्र जारी करके सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यो को निर्देशित किया गया है कि सभी अपने विद्यालय से दो टीमों का पंजीकरण भेजे गए लिंक पर 16 नवंबर तक अवश्य करा ले, बिना पंजीकरण के जनपदीय कार्यक्रम में प्रतिभागिता सम्भव नहीं होंगी।





