News

भाजपा के मोर्चों की परिचयात्मक बैठक मे संगठन की मजबूती एवं आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा

0 नवनियुक्त मोर्चा पदाधिकारियों को जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं
मीरजापुर। गुरुवार, 12 नवंबर को बरौधा कचार स्थित पं. दीनदयाल पुरम कॉलोनी के भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर भाजपा किसान मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा, अनुसूचित मोर्चा एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों की परिचयात्मक बैठक भाजपा मीरजापुर के लोकप्रिय एवं यशस्वी जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

मुख्य अतिथि भाजपा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं मीरजापुर जिला प्रभारी भानु प्रताप सिंह रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज ने सभी नवनियुक्त मोर्चा पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी में प्रत्येक मोर्चे की भूमिका संगठन को मजबूत बनाने में अत्यंत महत्वपूर्ण है।

उन्होंने पार्टी द्वारा आगामी दिनों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी देते हुए सभी पदाधिकारियों से संगठन की नीतियों एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा पूरी सक्रियता और समर्पण के साथ संगठनात्मक दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री स्वामीनाथ सिंह, रविशंकर पांडेय, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र बहादुर सिंह, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेश कुमार पटेल, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश भारती एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेश गोंड के साथ ही भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा काशी राजन वर्मा जोशी पटेल, सुभाष जायसवाल, बाबूराम गुप्ता, भाष राय, रविन्द्र मौर्य, सुशील विश्वकर्मा, धर्मेंद्र विश्वकर्मा, मुन्ना लाल वर्मा किशोरी सरोज, दीपक सरोज सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री अलंकार जायसवाल ने किया। यह जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी पं. भावेश शर्मा ने दी।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!