News

4 मैट्रिकटन (रैक) डीएपी उपलब्ध कराने सहकारिता चेयरमैन ने लिखा पत्र
0 ताकि कृषक अपने फसल की बुवाई समय से कर सकें
0 पिछले वर्ष पर्याप्त मात्रा मे उपलब्धता के लिए जताया आभार
0 6 नवंबर को डीएम ने प्रमुख सचिव (कृषि) को भेजा है पत्र
मीरजापुर।
केंद्रीय ऊर्वरक राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल, प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही एवं सहकारिता मंत्री स्वतंत्र प्रभार जेपीएस राठौर को पत्र भेजकर जिला सहकारी बैंक मीरजापुर सोनभद्र के चेयरमैन डा. जगदीश सिंह पटेल ने कहा है कि आपके सहयोग त्ते विगत वर्ष जनपद मीरजापुर में पर्याप्त मात्रा में डीएपी उर्वरक की उपलब्धता रही, जिससे जनपद मीरजापुर के कृषकों को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना नही करना पड़ा और अपनी फसल सही समय पर बुवाई कर सके।.इसके लिए अनुप्रिया पटेल, सूर्य प्रताप शाही और जेपीएस राठौर का आभार व्यक्त करते हुए इस वर्ष लक्ष्य के अनुरुप आपूर्ति के लिए निवेदन किया है।

पत्र मे सहकारिता चेयरमैन ने कहा है कि जनपद मीरजापुर में इस वर्ष के लिए डीएपी वितरण का लक्ष्य 9409 मैट्रिकटन निर्धारित किया गया है। लक्ष्य के सापेक्ष जनपद की सहकारी समितियों पर अब तक 4432 मैट्रिक टन डीएपी उपलब्ध करायी जा चुकी है।

वर्तमान में पीसीएफ बफर में डीएपी 683 मैट्रिकटन अवशेष है। कृषकों की माँग को देखते हुए सहकारी समितियों के माध्यम से डीएपी उपलब्ध कराने के लिए कम से कम 4 रैक डीएपी की आवश्यकता है। इस सन्दर्भ में जिलाधिकारी मीरजापुर ने अपने कार्यालय पत्रांक 833/6-सह०/ कृ०नि०/दिनांक 6, नवम्बर 2026 द्वारा प्रमुख सचिव (कृषि) को पत्र प्रेपित किया गया है।

डा. जगदीश सिंह पटेल ने अनुरोध किया है कि जनपद मीरजापुर हेतु 4 रैक डीएपी उर्वरक उपलब्ध कराने की कृपा करें, जिससे कि जनपद के कृषको द्वारा अपनी फसल की बुवाई समय से किया जा सके।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!