News

विस चुनाव 2027 की तैयारी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने की बैठक
0 विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने मतदाता सूची के पुनरीक्षण पर दिया जोर
मीरजापुर। गुरुवार, 12 नवंबर को विधानसभा मड़िहान के मंडल मड़िहान अंतर्गत सेक्टर हरदी मिश्र के भारतीय जनता पार्टी मंडल पदाधिकारीयों एवं शक्ति केंद्र संयोजक के कार्यकर्ताओं की बैठक फौजदार सिंह के आवास पर हुई। बैठक में पूर्वमंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल उपस्थित रहे।

इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के दृष्टिगत मतदाता सूची के पुनरीक्षण एवं बूथ स्तर पर चल रहे कार्यों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की। विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वर्तमान में बूथों पर मतदाता सूची में नाम जोड़ने का कार्य चल रहा है।

ऐसे में सभी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर सक्रिय रहकर मतदाता सूची का ध्यानपूर्वक अवलोकन करें। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि पात्र मतदाताओं का नाम सूची में दर्ज होने से न छूटे तथा जिन मतदाताओं का निधन हो चुका है, उनके नाम नियमानुसार सूची से हटवाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराई जाए।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहाकि आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए मतदाता सूची का गहनता से अध्ययन करना जरूरी है। सभी कार्यकर्ता अपने बूथ की मतदाता सूची अवश्य पढ़ें और उसमें किसी भी प्रकार की त्रुटि या छूटे हुए नाम की जानकारी मिलने पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई कराएं। उन्होंने बूथ स्तर पर समन्वय के साथ जिम्मेदारी निभाने और मतदाता सूची को सही एवं अद्यतन बनाए रखने पर जोर दिया।

बैठक में मंडल महामंत्री राजकुमार दुबे, विरेंद्र कोल, जिला पंचायत सदस्य मनीष सिंह, बसंत लाल दुबे सहित भारतीय जनता पार्टी के तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!