News

कार की डिग्गी में छिपाकर ले जाए जाया रहा 44 किग्रा अवैध गांजा बरामद, 4 गांजा तस्कर गिरफ्तार
फोटोसहित
मीरजापुर।
एसपी अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में थाना अहरौरा पुलिस टीम ने शनिवार, 14 नवंबर को एसपी आपरेशन व सीओ ऑपरेशन के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के वनस्थली विद्यालय वहद ग्राम लतीफपुर के पास से होण्डा सिटी कार सवार 4 नफर अभियुक्तों रमेश कुमार निषाद पुत्र गुल्ली निषाद निवासी गुलरिया थाना भितहा जिला पश्चिमी चम्पारण बिहार, मोहन चौधरी पुत्र नरेश चौधरी निवासी कटहा थाना धनहा जिला पश्चिमी चमपारण बिहार, पीयूष कुमार तिवारी पुत्र ओमप्रकाश तिवारी निवासी दुर्गवलिया घेरा टोला थाना कसया जनपद कुशीनगर व गोविन्द पटेल पुत्र नथुनी पटेल निवासी मिसरौली भुवाल पट्टी थाना बिसुनपुरा जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया। मौके से बरामद चार पहिया वाहन की तलाशी ली गयी तो कार की डिग्गी में काले रंग की प्लास्टिक को 2 बोरियों में छिपाकर 27 पैकेटों में रखा हुआ कुल 44 किग्रा अवैध गांजा बरामद हुआ। इह सम्बन्ध में अपराध संख्या- 221/2026 धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय/जेल भेजा गया तथा गांजा तस्करी में प्रयुक्त होण्डा सिटी कार वाहन संख्या JH05AQ0983 को अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम मे उपनिरीक्षक धनुषधारी पाण्डेय, चौकी प्रभारी इमिलिया चट्टी, मुख्य आरक्षी शशिप्रताप सिहं, नरेन्द्र सिंह, चन्दन कुमार व आरक्षी अवधनाथ राय रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!