दो दिवसीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में माडलो का किया मूल्यांकन
फोटोसहित
मीरजापुर।
पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज महुअरिया मिर्ज़ापुर में 13 एवं 14 नवंबर को 54 वीं बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रथम दिन प्रतिभागी छात्रों का पंजीकरण किया गया तथा शनिवार को दूसरे दिन 14 नवंबर को बाल वैज्ञानिको के मॉडल का मूल्यांकन विषय विशेषज्ञ द्वारा किया गया। मूल्यांकन पंकज श्रीवास्तव, सुशील कुमार पाण्डेय, बृजेश यादव ने किया।
कार्यक्रम का उदघाटन प्रभारी प्रधानाचार्य नीरजाकांत पाण्डेय ने दीप प्रज्वालित करके किया। कार्यक्रम में बच्चों के मॉडल का चयन मंडल स्तर के लिए किया गया। जूनियर वर्ग में स्थिर मॉडल में उप विषय हरित ऊर्जा एवं पर्यावरण संरक्षण में हमजा गुरु नानक इंटर कॉलेज प्रथम अंश मौर्या मिश्री लाल इंटर कॉलेज ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उप विषय स्वदेशी क़ृषि पद्धति में रुपेश पाण्डेय आदर्श इंटर कॉलेज बिसुंदरपुर मिर्ज़ापुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर संवर्ग क्रियाकारी उप विषय हरित ऊर्जा एवं पर्यावरण में सौम्या अग्रवाल सेंट मेरीज स्कूल प्रथम, उप विषय स्वास्थ्य स्वच्छता एवं सफाई में नीलेश यादव राजकीय हाईस्कूल मुजहरा प्रथम, नैंसी मौर्या राजकीय बालिका इंटर कॉलेज विंध्याचल द्वितीय स्थान तथा उत्तम मौर्या शिव इंटर कॉलेज मिर्जापुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उप विषय स्वदेशी एवं क़ृषि पद्धति में किशन राजकीय बालिका हाईस्कूल ने प्रथम, अलीशा खान स्वर्गीय काशी राम राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मिर्जापुर द्वितीय स्थान प्राप्त की। उपविषय आपदा प्रबंधन में अंकुश बिन्द राजकीय बालिका हाई स्कूल इन दीं वीरशाह पुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सीनियर संवर्ग में उप विषय हरित ऊर्जा एवं पर्यावरण संरक्षण में आदर्श तिवारी मिश्री लाल इंटर कॉलेज मावाईया प्रथम, नंदिनी स्वर्गीय काशी राम राजकीय इंटर कॉलेज मिर्ज़ापुर द्वितीय उप विषय स्वच्छता स्वास्थ्य एवं सफाई में राम बाबू राजकीय इंटर कॉलेज मिर्ज़ापुर ने प्रथम स्थान एवं प्रीती चौधरी स्वर्गीय काशीराम राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मिर्ज़ापुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कार्यकम में अरुण श्रीवास्तव, अर्चना शाह, विपिन कुमार यादव, राज कुमार विश्वकर्मा ने महत्वपूर्ण सहयोग किया। प्रभारी प्रधानाचार्य ने परिणाम की घोषणा करते हुए बताया कि मंडल स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी 19, 20 एवं 21 नवंबर को प्रस्तावित हैi


