*सराहनीय कार्यःमीरजापुर पुलिस*
दिनांकः 14.11.2026
*1.थाना लालगंज पुलिस द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के अभियोग से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त गिरफ्तार—*
थाना लालगंज जनपद मीरजापुर पर दिनांकः13.11.2026 को एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादी की नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना लालगंज पर मु0अ0सं0-407/2026 धारा 65(2) बीएनएस व 5एम/6 पॉक्सो एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक लालगंज को निर्देश दिए गये । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना लालगंज पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में आज दिनांकः 14.11.2026 को उप निरीक्षक सर्फराज खान मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर पतुलखी ओवर ब्रिज के पास से नामजद अभियुक्त बलवाना कोल पुत्र लालता कोल निवासी गड़बड़ बगहिवाँ थाना लालगंज जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा 65(1) बीएनएस , ¾(2) पाक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
*2.जनपदीय पुलिस द्वारा 03 नफर वारंटी गिरफ्तार —*
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान इनामियां, जिलाबदर, व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांकः14.11.2026 को थाना को0शहर-02, थाना पड़री-01; कुल 03 नफर वारण्टी को गिरफ्तार कर मा0न्यायालय में प्रस्तुत किया गया ।
*3.जनपद में कानून/शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने के क्रम में 54 व्यक्तियों का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता(बीएनएसएस) अन्तर्गत धारा 170/126/135 में चालान किया गया, जिनका थानावार संख्यात्मक विवरण निम्नांकित है —*
थाना को0शहर-02
थाना को0कटरा-01
थाना विन्ध्याचल-01
थाना को0देहात-08
थाना चील्ह-04
थाना कछवां-02
थाना पड़री-03
थाना लालगंज-02
थाना हलिया-04
थाना सन्तनगर-02
थाना चुनार-13
थाना अदलहाट-05
थाना अहरौरा-04
थाना मड़िहान-03


