News

रीतु केशरी भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष, भावना बरनवाल महामंत्री बनी
0 महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जाहन्वी कसेरा ने घोषित की 34 सदस्यीय कमेटी
मीरजापुर।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती सरोज कुशवाहा की संस्तुति के उपरान्त भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज एवं महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जाह्नवी कसेरा ने भाजपा जिला कार्यसमिति महिला मोर्चा जनपद मीरजापुर की घोषणा की है। बरियाघाट रामलीला कमेटी की अध्यक्ष एवं नपाध्यक्ष श्याम सुन्दर केशरी की पत्नी रीतु केशरी को जिला उपाध्यक्ष एवं कमेटी की पदाधिकारी एवं पूर्व मे महिला मोर्चा की जिला शोसल मीडिया प्रभारी भावना बरनवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी सोंपी गयी है।

जिला कार्यसमिति महिला मोर्चा मे आठ जिला उपाध्यक्षों में शिवकुमारी राय, श्वेता सिंह, अनीता पटेल, रीतु केसरी, रेखा सिंह, गुंजा गुप्ता, रेखा देवी, सुमन यादव को नामित किया है।
तीन जिला महामंत्रीयों में भावना बरनवाल, गीता यादव एवं सोनम चतुर्वेदी को घोषित किया है।

जिला मंत्री राजकुमारी विश्वकर्मा, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ० अदिति जेन, रेनू भारती, अनीता प्रजापति, लक्ष्मी सेठ, पिंकी तिवारी, रंजना मौर्या को नामित किया है।

इसके अलावा जिला कोषाध्यक्ष सीमा गुप्ता को, जिला मीडिया संयोजक सोनी सिंह को, जिला सोशल मीडिया संयोजक किरन जायसवाल को, जिला आई.टी. संयोजक वैशाली सोनकर को नामित किया है। कार्यसमिति सदस्य राधा देवी, पूजा सिंह पटेल, निर्मला बिन्द, दीक्षा वर्मा, अर्चना पाण्डेय, प्रीति सिंह, तारा देवी, सुजाता दूबे, सुमन दूबे, संजू जायसवाल, वर्षा वर्मा का नाम शामिल है।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!