News

नगर पालिकाओं व नगर पंचायतों मे चल रहे विकास कार्यो की बैठक कर डीएम ने की समीक्षा
0 अधिशासी अधिभयंता जल निगम नगरीय के द्वारा कार्यो में लापरवाही बरने पर प्रतिकूल प्रविष्टि देने दिया निर्देश
फोटोसहित
मीरजापुर। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के नगर पालिकाओं/पंचायत में कराए जा रहे कार्यो की समीक्षा बैठक आहूत की गई। बैठक में नगर पालिकाओं/पंचायत के अध्यक्ष अपनी नगर पालिकाओं/पंचायत की समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया जिस पर उनके द्वारा त्वरित समाधान कराने का आश्वासन दिया गया। जिलाधिकारी ने जल निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया जो भी पाइप लाइने है योजनावार उन्हें शीघ्र पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि उन्होंन कहा कि पाइन बिछाने के बाद खोदी गई सड़कों को पूर्व की भांति मरम्मत भी करा दें। अधिशासी अधिभयंता जल निगम नगरीय अरविन्द कुमार चैधरी के द्वारा वाटर सप्लाई पूरे शहर में सही तरीके से न देने, सीवर कनेक्शन पूर्ण न करने, सड़को पैचवर्क पूर्ण न करने पर जिलाधिकारी द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 को दिया। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खण्ड व सी0डी0-2 को जिलाधिकारी ने एस0आर0 के कार्य जो भी पूर्ण हो चुका है एवं अथवा शेष कार्य है, रोड नवीनीकरण/विशेष मरम्मतीकरण की सूची विगत वर्ष एवं वर्तमान वर्ष की उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि जनपद की बदहाल सड़को की भी मरम्मत कराते हुए उन्हें दुरूस्त करें। उन्होंने कहा कि जो भी ठेकेदार कार्य न कर रहे हों उन्हें नोटिस जारी करें यदि आवश्यता हो तो ब्लैक लिस्टेड की कार्यवाही करें। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग निर्माण खण्ड-2 के द्वारा कराए जा रहें पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने विशेष रूचि लेते हुए सुधार लाना सुनिश्चित करें। हीरो एजेंसी से नगर पालिका चुनार तक, मीरजापुर विन्ध्याचल मार्ग, तहसील चैराहा से पानदरीवा की सड़कों के मरम्मतीकरण नगर पालिकाओं/पंचायत के मा0 अध्यक्ष ने कहा कि जिस पर जिलाधिकारी सम्बिन्धत नगर पालिका/पंचायतों अधिशासी अधिकारी नगर पालिका व अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को शीघ्र मरम्मत कराने का निर्देश दिया। बैठक में अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मीरजापुर श्याम सुन्दर केसरी, नगर पालिका परिषद चुनार, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 विनोद कुमार पाण्डेय, मुख्य राजस्व अधिकारी विजेता सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!