News

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण में पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करें अधिकारी- मण्डलायुक्त

17 नवम्बर से शुरू होगा निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण, 04 जनवरी 2027 को होगा अंतिम प्रकाशन

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण हेतु जनपद स्तरीय नियंत्रण कक्ष का नंबर 05442-253201 है जो दिनांक 17 नवंबर (आलेख्य प्रकाशन) से 04 जनवरी (अंतिम प्रकाशन) तक निरंतर रहेगा क्रियाशील

मीरजापुर 16 नवम्बर 2026- मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल राजेश प्रकाश की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में अर्हता तिथि 01.01.2027 के आधार पर सम्पन्न हो हो विधानसभा निर्वाचन नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण एवं विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 में राजनैतिक दलो/अभ्यर्थियों द्वारा प्रचार हेतु प्रयुक्त की जाने वाली वस्तुओं के रेट चार्ट के सम्बंध में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनैतिक दलों के साथ बैठक आहूत की गई। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने सभी राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को जानकारी देते हुए बताया कि अर्हता दिनांक 01.01.2027 के आधार पर सम्पन्न हो रहे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आलेख्य प्रकाशन की तिथि 17.11.2026, दावा एवं आपत्ति प्राप्त करने की तिथि 17.11.2026 से 16.12.2026 तक दावें एवं आपत्ति का निस्तारण 28.12.2026, विशेष अभियान की तिथि 21, 22, 28 एवं 29.11.2026 एवं मतदाता सूची का अन्तिम प्रकाशन 04.01.2027 है। उन्होंने बताया कि पुनरीक्षण में 01 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे पात्र नागरिक निर्वाचक नामावली सम्मिलित होने के लिए अर्ह होंगे। उक्त अतिरिक्त 01 अप्रैल, 01 जुलाई, 01 अक्टूबर की तिथि पर 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे पात्र युवा नागरिकों से भी इस अवधि में आवेदन प्राप्त किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण हेतु जनपद स्तरीय नियंत्रण कक्ष का नंबर 05442-253201 है जो दिनांक 17 नवंबर (आलेख्य प्रकाशन) से 04 जनवरी (अंतिम प्रकाशन) तक निरंतर क्रियाशील रहेगा। मण्डलायुक्त ने आर0ओ0, ए0आर0ओ0 को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रकाशन समय से होना चाहिए और यह भी सुनिश्चित करे कि सभी बी0एल0ओ0 समय से अपने-अपने बूथों पर उपस्थित रहें। उन्होंने सभी राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों से कहा कि अपने सभी बी0एल0ए0 की सूची निर्वाचन कार्यालय में उपलब्ध करा दें। उन्होंने सभी आर0ओ0 को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी बी0एल0ओ0 की सूची राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को उपलब्ध करा दें। उन्होंने कहा कि यदि किसी प्रकार की प्रकाशन व भरे जाने वाले फार्म में यदि दिक्कत है तो सम्बन्धित बी0ओ0ओ0 से सम्पर्क करें यदि समाधान न हो तो सम्बन्धित आर0ओ0 से वार्ता कर समाधान कराएं। उन्होंने सभी ई0आर0ओ0 को निर्देशित करते हुए कहा कि जिलाधिकारी बिना अनुमति के जनपद नहीं छोंड़ेंगे यदि अत्यधिक आवश्यकता है तो जिलाधिकारी की अनुमति के उपरान्त जिला छोंड़े। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 विनोद कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह, मुख्य कोषाधिकारी, उप जिलाधिकारी चुनार अनेग सिंह, मड़िहान संतोष ओझा, लालगंज अजीत कुमार, महामंत्री भाजपा रवि पांडे, जिला कार्य समिति सदस्य राम सिंह पटेल जिला कोषाध्यक्ष चंद्रांशु गोयल, प्रापर्टी कांग्रेस पार्टी छोटे खान, जिला अध्यक्ष आम आदमी पार्टी प्रोफेसर बी0 सिंह, जिला सचिव समाजवादी पार्टी आदर्श यादव जिला अध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी अलगू राम भारती सहित विभिन्न राजनैतिक दलों के पदाधिकारी उपस्थित रहें।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!