News

पद्मश्री उर्मिला श्रीवास्तव, लोकगायिका ऊषा गुप्ता व निधि पटेल बनी मतदाता जागरूकता आइकन

मीरजापुर। जिलाधिकारी /जिला निर्वाचन अधिकारी पवन कुमार गंगवार ने अर्हता दिनांक 01 जनवरी 2027 के आधार पर सम्पन्न हो रहे विधान सभा निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण एवं आगामी विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2027 हेतु स्वीप योजना (Systematic Voters’ Education and Electoral Participation) के अंतर्गत मतदाता जागरूकता, पंजीकरण एवं सहभागिता संबंधी कार्यवाही हेतु जनपद स्वीप आईकन श्रीमती निधि पटेल अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं पावर लिफ्टिंग प्रशिक्षिका, क्षेत्रीय खेल कार्यालय, मीरजापुर, पद्मश्री श्रीमती उर्मिला श्रीवास्तव, लोकगायिका, मीरजापुर एवं दिव्यांग आईकन श्रीमती उषा गुप्ता, अन्तर्राष्ट्रीय लोकगीत/कजली गायिका मीरजापुर को नियुक्त किया जाता है।

स्वीप आईकन एवं दिव्यांग आईकन नियुक्त किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पवन कुमार गंगवार ने बताया कि उपरोक्त तीनों आइकान जनपद में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप स्वीप योजना (Systematic Voters’ Education and Electoral Participation) के अंतर्गत मतदाता जागरूकता, पंजीकरण एवं सहभागिता संबंधी कार्यवाही करेंगे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!