मीरजापुर। पटेहरा पुलिस चौकी क्षेत्र के सुगापाख गांव में गुरुवार एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। शव शर्ट के सहारे फंदे पर लटक रहा था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान सुगापाख गांव निवासी अविनाश पुत्र रामरक्षा के रूप में हुई है। उसकी शादी करीब चार साल पहले हुई थी।
बताया गया कि शादी के बाद से वह पारिवारिक मामलों को लेकर परेशान रहता था। हालांकि, घटना की असली वजह साफ नहीं हो सकी है। राहगीरों ने पेड़ पर शव देखकर ग्रामीणों और पुलिस को सूचना दी। चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पेड़ से नीचे उतरवाते हुए जांच शुरू कर दी। घटना को लेकर गांव में तरह तरह की चर्चाएं हैं।





