News

श्रद्धा का पर्व और जल संरक्षण विषय पर हुई गोष्ठी

मीरजापुर।
पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पित संस्था हरियाली के तत्वावधान में रमईपट्टी स्थित शिवांश सदन में पर्यावरण संरक्षकों की गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसका शीर्षक श्रद्धा का पर्व और जल संरक्षण रहा। मुख्य अतिथि पुणे महाराष्ट्र की प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य एवं पर्यावरण संरक्षक डॉ ज्योति श्रीवास्तव ने अपने वक्तव्य में कहाकि हमें पर्व पूरी श्रद्धा के साथ मनाना चाहिए तथा यह भी ध्यान देना चाहिए की जल प्रदूषण ना हो।

गंगा अथवा संबंधित नदियों को प्रदूषण से बचाना भी है तथा श्रद्धा के पवित्र पर्व को मनाना भी है। इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण और गंगा संरक्षण पर अपने विचार व्यक्त किये। संस्था हरियाली की ओर से डॉ ज्योति श्रीवास्तव को हरियाली गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर चंदा देवी, शिवांश,आर्यांस, राजेश श्रीवास्तव, ऐश्वर्या सहित कई हरियाली दूत उपस्थित रहे। संचालन हरियाली पुरुष विजय कुमार श्रीवास्तव ने किया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!