मीरजापुर। जिला विज्ञान क्लब मिर्ज़ापुर की ओर से जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज मिर्ज़ापुर के प्रांगण में 20 नवंबर को आयोजित किया जायेगा।
इसमे जनपद के विभिन्न विद्यालयों के 100 विज्ञान माडलोका विभिन्न विषयो पर प्रदर्शन किया जायेगा। चार सदस्यों की मूल्यांकन समिति द्वारा माडलो का मूल्यांकन किया जायेगा।जनपद स्तर से 15 मॉडल का चयन मंडल स्तर के लिए किया जायेगा।
प्रथम स्थान प्रतिभागी को 5000 रूपये, द्वितीय को 3000 तृतीय को 2000 एवं दो प्रतिभागियो को 1000 रूपये का सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया जायेगा। कार्य क्रम के समापन सत्र के मुख्य अतिथि रत्नाकर मिश्र नगर विधायक बच्चों को पुरस्कृत करेंगे। इस आशय की सूचना सुशील कुमार पाण्डेय समन्यवयक जिला विज्ञान क्लब मीरजापुर ने दी।





