News

आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत जिला मतदान कार्मिकों की फीडिंग हेतु ईपीडीएस पोर्टल का प्रशिक्षण किया गया आयोजित

मीरजापुर। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत मतदान कार्मिकों की फीडिंग हेतु ईपीडीएस पोर्टल का प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण में जिलाधिकारी द्वारा सभी कार्यालयाध्यक्षों को निर्देशित किया गया कि मतदान कार्मिकों का डाटा ईपीडीएस पोर्टल पर शत-प्रतिशत एवं त्रुटिरहित फीडिंग ससमय सुनिश्चित कराएं। पोर्टल पर किसी भी प्रकार की त्रुटि न हो तथा निर्धारित समय सीमा का विशेष ध्यान रखा जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार, सिंह परियोजना निदेशक डीआरडीए धर्मजीत सिंह, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अभिषेक श्रीवास्तव सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!