News

एपेक्स में बीएएमएस 2026-27 बैच के ट्रांजिशनल करिकुलम का भव्य समापन

चुनार, मीरजापुर। एपेक्स वेलकेयर ट्रस्ट द्वारा संचालित एपेक्स इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एवं हॉस्पिटल, चुनार में बीएएमएस सत्र 2026-27 के 9वें बैच के नवप्रवेशी विद्यार्थियों हेतु आयोजित ट्रांजिशनल करिकुलम कार्यक्रम का समापन सत्र आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. दोरजी दामदुल, डीन, फैकल्टी ऑफ सोवा रिग्पा एवं भोट ज्योतिष, CIHTS, सारनाथ, वाराणसी, विशिष्ट अतिथिगणों डॉ. सुनील त्रिपाठी, असिस्टेंट प्रोफेसर, इंटर यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर टीचर एजुकेशन (IUCTE), बीएचयू, वाराणसी एवं विज्ञान भारती संपर्क प्रमुख, काशी क्षेत्र, प्रो. भावना द्विवेदी, प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, पंचकर्म विभाग, एपेक्स डीन प्रो. डॉ. सुनील मिस्त्री, प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. पी.के. सिंह एवं उपप्रधानाचार्य प्रो. डॉ. पी.के. राय द्वारा भगवान धन्वंतरि पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।

इस अवसर पर संस्थान के समस्त संकाय सदस्य उपस्थित रहे।एपेक्स के चेयरमैन प्रो. डॉ. एस.के. सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अच्छे स्वास्थ्य, उज्ज्वल भविष्य एवं सफल शैक्षणिक यात्रा की कामना की तथा अनुशासन, समर्पण और सेवा भाव के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में अतिथियों ने विद्यार्थियों को आयुर्वेद चिकित्सा शिक्षा, भारतीय चिकित्सा परंपरा, अनुशासन, नैतिकता एवं चिकित्सकीय सेवा के महत्व से अवगत कराया तथा विद्यार्थियों को अपने शैक्षणिक जीवन में ज्ञान, कौशल और सेवा भावना विकसित करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समन्वय डॉ. निलेश कुमार दुबे, डॉ. गौरी चौहान एवं डॉ. ओम हर्ष यति द्वारा किया गया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!