मीरजापुर। सीडीओ विजय कुमार सिंह ने बाणसागर परियोजना का निरीक्षण किया। पहाड़ी ब्लाट के किसानों ने उहे बताया कि इस नहर में पानी बर्तमान में ढेकवा डैम से आता है जल जीवन मिशन परियोजना के कारण इस नहर में पानी कम आता है। साथ ही मांग किया गया कि ढेकवा दायी नहर एवं ढेकवा बाई नहर में बाणसागर नहर से पानी उपलब्ध कराया जाए जिससे रवी सीजन में सिचाई हेतु पानी प्राप्त हो सके।
सीडीओ ने अधिशासी अभियंता बाणसागर तथा अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड चुनार से मिलकर इसकी परियोजना तैयार करने एवं शासन को उपलब्ध कराने को कहा, ताकि यहां के छेत्रीय किसानों को इसका लाभ मिल सके। सीडीओ ने प्राथमिक विद्यालय चांदलेवा, विकास खंड पहाड़ी का भी निरीक्षण किया।
निरीक्षण के समय मौके पर सभी अध्यापक उपस्थित पाए गए परंतु बच्चों की संख्या कम पाई गई जिस पर निर्देशित किया गया कि बच्चों की शतप्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाए तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा बच्चों को उपलब्ध कराया जाए साथ ही निर्देशित किया गया कि जनगणना के कार्य को समय से पूर्ण कराया जाए।





