मीरजापुर।
शनिवार, 21 नवंबर को मंडलीय जिला चिकित्सालय से सम्बद्ध माँ विंध्यवासिनी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर निःशुल्क मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप जाँच शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों एवं उनके तीमारदारों की मधुमेह एवं रक्तचाप की जाँच की गई तथा उन्हें मधुमेह से बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही मधुमेह के प्रति जागरूकता हेतु उपस्थित लोगों को पैम्फलेट भी वितरित किए गए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रधानाचार्य माँ विंध्यवासिनी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय डा. संजीव कुमार सिंह ने अपनी देखरेख में शिविर का निरीक्षण किया एवं उपस्थित जनसमूह को मधुमेह व उच्च रक्तचाप से बचाव हेतु संतुलित आहार, नियमित व्यायाम एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों ने भाग लेकर अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया।





