News

खादी महोत्सव-2026: पहलै ही दिन से उमड़ रही खरीददारों की भीड़, ऊनी वस्त्रों की जमकर हो रही बिक्री

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, मिर्जापुर द्वारा बी.एल.जे. ग्राउंड में आयोजित मंडल स्तरीय खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी एवं खादी महोत्सव-2026 के पहले दिन 19 नवंबर से ही खरीदारों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिल रही है। शुक्रवार, 20 नवंबरृतथा शनिवार, 21 नवंबर को भी मौसम में ठंडक बढ़ने के साथ ही ऊनी वस्त्रों की दुकानों पर विशेष रौनक रही और लोगों ने जमकर खरीदारी की।

महोत्सव में प्रतिदिन आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में लोकगीत गायकों एवं उनकी टीम द्वारा शानदार लोकगीतों की प्रस्तुति दी जा रही है। उपस्थित दर्शक कलाकारों की प्रस्तुतियों का आनंद लेते हुए तालियों से उनका उत्साहवर्धन करते रहे। प्रदर्शनी के दूसरे और तीसरे दिन मिलाकर लगभग बीस लाख रुपये से अधिक की बिक्री दर्ज की गई। खादी वस्त्रों, ऊनी परिधानों एवं ग्रामोद्योग उत्पादों के प्रति लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी अमितेश सिंह पटेल ने बताया कि खादी महोत्सव का उद्देश्य खादी एवं ग्रामोद्योग उत्पादों को बढ़ावा देना, स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को विपणन का अवसर उपलब्ध कराना तथा आमजन को स्वदेशी उत्पादों के प्रति प्रोत्साहित करना है। प्रदर्शनी में आगामी दिनों में भी विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं उत्पादों की खरीदारी का सिलसिला जारी रहेगा।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!