मीरजापुर। प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश शासन, ‘राष्ट्रीय एकीकरण अनुभाग’, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के निर्देशन में कौमी एकता सप्ताह 19 से 25 नवम्बर 2026 तक विभिन्न कार्यक्रम के अन्तर्गत 21 नवम्बर 2026 को नगर के जी० डी० बिनानी पी०जी० के सभागार में साहित्यिक एवं कवि सम्मेलन कविता पाठ के साथ सम्पन्न हुआ।
सर्वप्रथम महाविद्यालय के प्राचार्य संयोजक प्रो० अशोक कुमार सिंह एवं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कौमी एकता सप्ताह कार्यक्रम के सदस्य/वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण गोपाल वर्मा ने संयुक्त रूप से माँ सरस्वती के चित्र पर मार्लापण कर शुभारम्भ किया। कार्यक्रम में बिनानी कालेज के छात्र/छात्राओं ने विभिन्न कविता और कौमी एकता से सम्बन्धित प्रस्तुति किया।
कार्यक्रम में प्राचार्य, बिनानी कालेज ने मुख्य अतिथि कृष्ण गोपाल वर्मा का अंगवस्त्रण के साथ स्वागत किया। और लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय एकता हेतु भाषाईधरोवर को भारत के युवापीढ़ी विकसीत भारत मे महत्वपूर्ण भूमिका है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के लिए सुप्रसिद्ध कवित्री अनुराधा “ओस” ने नारी सशक्तिकण में उनकी कौमी एकता में भूमिका की महत्व को कविता के साथ प्रस्तुत किया।
वरिष्ठ पत्रकार, कौमी एकता सप्ताह कार्यक्रम के ‘सदस्य कृष्ण गोपाल वर्मा ने भारत माता की जय के साथ अपनी कविता कौमी एकता एक देश एक कानून हमारा नारा हैं के साथ कविता पाठ किया। इसी क्रम में प्रो० राजमोहन शर्मा, प्रो० ध्रुवजी पाण्डेय, प्रो० वन्दना मिश्रा ने कविता पाठ एवं इफरान ने कर कौमी एकता के अन्तर्गत अपनी प्रस्तुति किया।
कार्यक्रम में अन्य लोगों ने भी अपनी प्रस्तुती देश भक्ती के सम्बन्धी किया। कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापीत प्रो० अशोक सिंह प्राचार्य ने किया। कार्यक्रम में प्राध्यापकण, कर्मचारी एवं छात्र/छात्राए उपस्थित रहें।





