News

सम्पूर्ण समाधान दिवस: कमिश्नर – डीआईजी ने सोनभद्र के तहसील घोरावल में सुनी गई जनसमस्याएं; गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

• जमीन सम्बन्धी मामलों में पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर गंभीरतापूर्वक निष्पक्ष निस्तारण के दिए गए निर्देश
सोनभद्र।
    आज दिनांक- 21.11.2026 को मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल “राजेश प्रकाश” व पुलिस उपमहानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र, मीरजापुर “पूनम” द्वारा जनपद सोनभद्र के तहसील घोरावल में आमजन की समस्याओं को सुनकर समाधान का भरोसा दिलाया तथा अधीनस्थों को निर्देश दिया कि शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता का भी ध्यान रखा जाए।

उनके द्वारा सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि जनशिकायतों का निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले बिंदुओं में से एक है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता न बरती जाए।

राजस्व से सम्बन्धित प्रकरणों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा समयबद्ध और गुणवत्तापूर्वक निस्तारण निर्धारित समयावधि के भीतर किया जाए तथा शिकायतों का निस्तारण कागजों तक सीमित न हो, शिकायतकर्ता की शिकायत का वास्तविक निस्तारण हो । भूमि विवाद, चकरोड व अवैध कब्जा आदि की शिकायतों का निस्तारण राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर जाकर करें।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!