मिर्जापुर। लोकबंधु राज नारायन की जयंती समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय लोहियाट्रस्ट पर मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हे कार्यकर्ताओं ने नमन किया। गोष्ठी में लोकबंधु के जीवन पर प्रकाश डाला गया और उनकी विचारधारा पर चलने का संकल्प लिया गया।
गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि लोकबंधु समाजवादी विचारधारा के पुरोधा थे। कुलीन परिवार में जन्म लेने के बाद भी गरीबों के उत्थान के लिए समर्पित रहे। लोकबंधु राजनारायन ने काशी नरेश का उत्तराधिकारी बनने से इंकार कर दिया था। उनके लिए जनता का हित हमेशा सर्वोपरि रहा। लोकबंधु हमेशा गरीबों के हितों के लिए संघर्षरत रहे।
समाजवादी पार्टी के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि लोकबंधु राजनारायण भारत के एक ऐसे राजनेता थे, जिन्होंने रायबरेली लोकसभा क्षेत्र से तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को चुनाव हराया था। वे 1977 से 1979 तक भारत के स्वास्थ्य मंत्री के रूप में रहे। लोकबंधु ने हमेशा ही लोकतांत्रिक मूल्यों को सर्वोपरि माना। वह हमेशा ही समाजवाद विचार धारा को आगे बढ़ाने के लिए कार्य करते रहे।
उन्होंने कभी भी सूबे में फिरकापरस्त ताकतों के आगे घुटने नहीं टेके। इसके विरुद्ध वह जीवन पर्यंत संघर्ष करते रहे। आज सपा मुखिया अखिलेश यादव यही कार्य कर रहे हैं। हम सभी को उनके संघर्षों से प्रेरणा देते हुए समाजवादी सोच को जीवंत रखने के लिए प्रयास करना होगा।
कार्यवाहक जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज देश में सांप्रदायिक ताकतें तेजी से पनप रही हैं। वे राजनीतिक लाभ लेने के लिए लोगों को तोड़ने का काम कर रही हैं। पार्टी कार्यकर्ता ऐसे लोगों के विरुद्ध मोर्चा लेने के लिए तैयार रहें। यही राजनारायण के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
जयंती व गोष्ठी कार्यक्रम में गुलाब चन्द यादव ;मुन्नी;, सुरेन्द्र सिंह पटेल, राजेश भारती, दामोदर प्रसाद मौर्या, झल्लू यादव, अभय यादव, बन्दना गुप्ता, प्रिस राव, रामराज यादव, मेवालाल प्रजापति, दीनानाथ प्रजापति, ओपी यादव, राहुल यादव, रामजी यादव, शशांक यादव, अवधेश सिंह, सलीम बादशाह, राममिलन यादव, अनीस खान, अयूब अली आदि ने भी अपने विचार रखे। यह जानकारी अशोक सिंह (मुन्ना) जिला प्रवक्ता/मीडिया प्रभारी
समाजवादी पार्टी मीरजापुर ने दी है।





