News

एथिकल कमेटी से मेडिकल कालेज को शोध कार्य के लिए मिली अनुमति

मीरजापुर। बुधवार, 25 नवंबर को माँ विन्ध्यवासिनी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में गठित संस्थागत नैतिकता समिति (Institutional Ethics Committee) की पहली बैठक समिति के अध्यक्ष प्रो० (डा०) ओ०पी० मिश्रा, पूर्व आचार्य व विभागाध्यक्ष-पीडियाट्रिक्स विभाग, आईएमसी बीएचयू वाराणसी की अध्यक्षता में हुई।

इस दौरान कम्युनिटी मेडिसिन विभाग, बायोकेमेस्ट्री विभाग एवं फिजियोलॉजी विभाग में पी०जी० पाठ्यक्रम में अध्ययरन छात्रों द्वारा 5 शोध पत्र एवं Research Project work पर प्रस्तुतीकरण किया गया। साथ ही चिकित्सा शिक्षकों के द्वारा 3 Research Project work शोध करने हेतु प्रस्तुत किये गये। इसके साथ एसीएमई (ACME) से सम्बन्धित चार Research Topic Present किये गये।

बैठक में उपरोक्त समस्त टॉपिक पर गहन-मन्थन हुआ एवं सर्व सम्मति से कमेटी के द्वारा शोध कार्य हेतु अनुमोदन प्रदान किया गया, जिससे इस चिकित्सा महाविद्यालय में शोध कार्य को बढ़ावा मिलेगा।

.बैठक के दौरान प्रो० (डा०) संजीव कुमार सिंह प्राचार्य माँ विन्ध्यवासिनी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, समिति में सदस्य सचिव प्रो० (डा०) प्रीती भट्नागर, आचार्य एवं विभागाध्यक्ष फिजियोलाजी, प्रो० (डा०) राज कुमार भारती, आचार्य एवं विभागाध्यक्ष आर्थोपेडिक्स विभाग प्रो० (डा०) सचिन किशोर, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक मण्डलीय जिला चिकित्सालय डा० क्षितिज राज, सह- आचार्य व विभागाध्यक्ष कम्युनिटी मेडिसिन विभाग डा० शशि प्रभा सिंह, डा0 वन्दना मौर्या सह-आचार्य एवं विभागध्यक्ष स्त्री एवं प्रसूति रोग, डा० योगेन्द्र बहादुर सिंह बाल रोग विशेषज्ञ, डा० प्रितेश कुमार सिंह, अलिखेश कुमार दुबे, आशुतोष दुबे, जयनाथ दुबे, प्रो० (डा०) बिस्वजीत दास आचार्य एवं विभागाध्यक्ष, बायोकेमेस्ट्री विभाग, प्रो० (डा०) विपिन कुमार आचार्य एवं विभागाध्यक्ष एनॉटमी विभाग/एमयू क्वार्डिनेटर, प्रो० (डा०) धीरेन्द्र कुमार, डा० दुर्गेश सिंह, चीफ प्रॉक्टर इत्यादि रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!