News

कौमी एकता सप्ताह के तहत पर्यावरण संरक्षण पर विचार गोष्ठी का आयोजन

मीरजापुर।
स्थानीय के.बी.पी.जी. कॉलेज मिर्जापुर के शिक्षक सामुदायिक भवन में बुधवार को ‘कौमी एकता सप्ताह’ के अंतर्गत पर्यावरण जागरूकता एवं संरक्षण विषय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने की। अपने अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने कहा कि स्वच्छ और हरित वातावरण ही स्वस्थ जीवन की आधारशिला है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि प्रदूषित पर्यावरण अनेक बीमारियों की जड़ है, इसलिए स्वच्छता को अपनाकर हम प्रकृति और अपने स्वास्थ्य दोनों को सुरक्षित रख सकते हैं।

गोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित मिर्जापुर रेंज के वनाधिकारी श्री सत्य प्रकाश वर्मा ने कहा कि प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. रविन्द्र प्रताप सिंह ने किया।

इस अवसर पर कौमी एकता आयोजन समिति के सदस्य श्री कृष्ण गोपाल वर्मा, डॉ. हरीश तिवारी, डॉ. श्याम नारायण सिंह, डॉ. जितेंद्र प्रसाद, डॉ. कृष्ण मुरारी दुबे सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!