आयुक्त सभागार में संविधान की उद्देशिका का किया गया पाठन
फोटोसहित
मीरजापुरआयुक्त सभागार मे सविंधान दिवस पर मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल राजेश प्रकाश की अध्यक्षता में भव्य कार्यक्रम आयोजित कर संविधान दिवस पर संविधान की उद्देशिका का पाठन किया गया। मण्डलायुक्त राजेश प्रकाश ने संविधान के प्रति सम्मान, संवैधानिक मूल्यों, मौलिक अधिकारियों एवं कर्तव्यों के प्रति संविधान की मूल प्रस्तावना की शपथ दिलाई। अपर आयुक्त प्रशासन राज कुमार द्विवेदी, संयुक्त विकास आयुक्त रमेश चन्द्र सहित आयुक्त सभागार के सभी अधिकारी, कर्मचारी एवं अधिवक्तागण उपस्थित रहें। विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार सिंह के द्वारा उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को संविधान की मूल प्रस्तावना की शपथ दिलाइ गई। तत्पश्चात मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जनगणना-2026 के अन्तर्गत स्वगणना की समीक्षा की गई। समीक्षा में पाया गया कि अभी तक अधिकांश कर्मचारियों, अधिकारियों द्वारा स्वगणना नहीं की गई है। उन्होंने सभी को निर्देशित करते हुए कहा कि 30 नवम्बर 2026 तक शत प्रतिशत कार्मिकों की स्वगणना कराते हुए प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत करें। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ कीर्ति कुमार मिश्रा उपस्थित रहें।




