News

संविधान दिवस पर अम्बेडकर मूर्ति विकास योजना का भव्य शुभारंभ
0 विधायक रत्शाकर मिश्र एवं रिंकी कोल ने किया शिलान्यास-पूजन
फोटौसहात
मीरजापुर। राज्य सरकार द्वारा भारत रत्न बाबा साहेब डा0 भीम राव अम्बेडकर के विचारों, आदर्शों और सामाजिक न्याय के प्रति उनके योगदान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से “डा0 बी0आर0 अम्बेडकर मूर्ति विकास योजना” संचालित की जा रही है। योजना के अन्तर्गत प्रदेश के विभिन्न जनपदों में चिन्हित स्थलों पर बाबा साहेब एवं राष्ट्रीय स्तर के समाज सुधारकोंध्महापुरुषों की प्रतिमाओं के नवीनीकरण/सौन्दर्यीकरण का कार्य कराया जा रहा है। इसी क्रम में 26 नवम्बर, 2026 को “संविधान दिवस” के अवसर पर लोक भवन लखनऊ में मुख्यमंत्री की उपस्थिति में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन पूर्वान्ह 10 बजे किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा “डा0 बी0आर0 अम्बेडकर मूर्ति विकास योजना” के अन्तर्गत सम्पूर्ण प्रदेश में कराये जा रहे विकास कार्यों का शिलान्यास से सम्बन्धित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जनपद-मीरजापुर के प्रत्येक विधान सभा में “डा0 बी0आर0 अम्बेडकर मूर्ति विकास योजना” के अन्तर्गत चयनित ग्रामसभा के मूर्ति विकास स्थल पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कार्यदायी संस्था के साथ संयोजन कर मूर्ति स्थल पर एक टी0वी0 अथवा एल0ई0डी0 स्क्रीन की समुचित व्यवस्था करते हुये लोक भवन में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कराया गया। “डा0 बी0आर0 अम्बेडकर मूर्ति विकास योजना” के अन्तर्गत जनपद मीरजापुर में चयनित स्थलों पर विधायक नगर रत्नाकर मिश्र, विधायक छानबे रिंकी कोल, एवं क्षेत्रीय/स्थानीय जनप्रतिनिधिगण के द्वारा शिलान्यास एवं पूजन कार्यक्रम किया गया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!