News

स्व-गणना कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रगणक एवं पर्यवेक्षक सम्मानित
फोटौसहित
मीरजापुर। तहसील लालगंज में स्व-गणना कार्य के अंतर्गत अब तक सर्वाधिक स्व-गणना कराने में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रगणक रमेश चंद्र पांडेय एवं पर्यवेक्षक सच्चिदानंद मौर्य को तहसीलदार लालगंज द्वारा सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर तहसीलदार लालगंज ने दोनों कर्मचारियों को शाल ओढ़ाकर एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि किसी भी शासकीय अभियान की सफलता में कर्मचारियों की मेहनत, लगन, निष्ठा एवं समर्पण की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। स्व-गणना कार्य में दोनों कर्मचारियों द्वारा किया गया सराहनीय प्रयास अन्य कर्मचारियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है।
उन्होंने अपेक्षा जताई कि इसी प्रकार सभी कर्मचारी पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए निर्धारित लक्ष्यों को समय से पूरा करने में अपना योगदान देंगे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!