मीरजापुर। उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा आयोजित मंडल स्तरीय खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी खादी महोत्सव 2026-27 में *आठवें दिन ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ी*। प्रदर्शनी में आज लगभग 45 लाख रुपये से अधिक की बिक्री दर्ज की गई, जो लोगों के बढ़ते उत्साह एवं स्वदेशी उत्पादों के प्रति आकर्षण को दर्शाता है।
*ठंड बढ़ने के साथ ही प्रदर्शनी में गर्म कपड़ों, ऊनी वस्त्रों एवं ठंड से बचाव के उत्पादों की खरीदारी में विशेष तेजी देखने को मिली*। ग्राहकों ने विशेष रूप से ऊनी वस्त्रों एवं गर्म कपड़ों की खरीदारी में रुचि दिखाई। *वहीं महिलाओं ने रूप-पर्स, सजावटी सामान एवं घरेलू उपयोग की आकर्षक वस्तुओं की जमकर खरीदारी की।*
प्रदर्शनी में विभिन्न जनपदों से आए उद्यमियों एवं कारीगरों के उत्पाद ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं।
*स्वनिर्मित खाद्य उत्पादों में बिस्कुट की भी अच्छी मांग देखने को मिली।* विशेष रूप से ओट्स एवं मक्का से निर्मित बिस्कुटों की खरीदारी करते हुए लोग नजर आए। ग्रामीण उद्यमियों द्वारा तैयार गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री एवं हस्तनिर्मित उत्पाद लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहे हैं।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत *शैला श्रीवास्तव* द्वारा कजरी गीत की मनमोहक प्रस्तुति दी गई, जिसने दर्शकों का मनोरंजन किया और कार्यक्रम में लोक संस्कृति की छटा बिखेरी। वहीं *सहयोग संस्थान, मीरजापुर द्वारा बालिका शिक्षा पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया।* नाटक के माध्यम से बालिकाओं को शिक्षा प्रदान करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए लोगों को जागरूक एवं प्रेरित किया गया। प्रस्तुति ने समाज में बालिका शिक्षा के महत्व और बेटियों को शिक्षित करने के प्रति सकारात्मक संदेश दिया।
*प्रदर्शनी के माध्यम से ग्रामीण कारीगरों, छोटे उद्यमियों एवं स्वयं सहायता समूहों को अपने उत्पादों के प्रचार-प्रसार और बिक्री का बेहतर मंच मिल रहा* है। प्रतिदिन बढ़ती भीड़ एवं बिक्री से स्थानीय उत्पादों के प्रति लोगों का विश्वास मजबूत हो रहा है तथा स्वरोजगार, आत्मनिर्भरता एवं लोकल फॉर वोकल की भावना को बढ़ावा मिल रहा है।
खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी आम जनमानस को स्वदेशी उत्पाद अपनाने, स्थानीय उद्यमियों को प्रोत्साहित करने तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।यह जानकारी अमितेश कुमार सिंह जिला ग्रामोद्योग अधिकारी* *मिर्जापुर ने दी है।




