घटना दुर्घटना

सडक हादसे मे वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता मुन्ना सिंह की मौत, भाजपाजनो मे शोक की लहर

Vindhy News Bureau, Mirzapur.

पड़री थाना क्षेत्र के कपसौर पेट्रोल पंप के पास खड़ी ट्रक में चुनार की तरफ से जा रही बोलेरो खड़ी ट्रक में भीड़ गयी। जिससे भाजपा नेता मुन्ना सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये। घायल अवस्था में सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उनको मंडलीय अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने घायल भाजपा नेता को देखते ही मृत घोषित कर दिया। मृतक शहर कोतवाली क्षेत्र के बबुआ पोखरा निवासी स्वर्गीय नरेंद्र प्रताप सिंह के पुत्र रघुवंश कुमार सिंह उर्फ मुन्ना थे। जो अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गये। पड़री पुलिस के एसआई संतोष सिंह व कांस्टेबल सीताराम ने  घटना स्थल पर पहुंच उनको जिला अस्पताल ले आये जहां चिकित्सकों ने चालक को मृत घोषित कर दिया। उपनिरीक्षक संतोष सिंह के नेतृत्व में उक्त शव को कब्जे में लेकर अत्यंत परीक्षण हेतु भेजा दिया गया। घटना शनिवार की सुबह लगभग  10.30 बजे की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुन्ना सिंह भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता थे। उनके निधन से भाजपा ने एक अनमोल साथी को खो दिया है। पूर्व जिला मीडिया प्ररभारी विकेश्वर प्रताप सिंह के पिता मुन्ना सिंह की असामयिक निधन से भाजपा जनो मे शोक की लहर दौड़ गई हैं। असपताल पोस्टमार्टम हाऊस से लेकर घर तक भाजपा नेताओं कार्करताओ का हुजूम उमड़ पड़ा है।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!