खास खबर

डीआईजी पीयूष श्रीवास्तव ने परेड का मान प्रणाम लिया, रिक्रूट आरक्षियों को कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिला उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी

विन्ध्य न्यूज ब्यूरो, मिर्जापुर।

गगुरुवार को पुलिस लाइन परेड़ ग्राउण्ड पर पुलिस लाइन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रुट आरक्षीयों का दीक्षान्त समारोह (पासिंग आउट परेड ) के अवसर पर श्री पीयुष श्रीवास्तव पुलिस उप महानिरीक्षक विन्ध्यांचल परिक्षेत्र महोदय द्वारा परेड का मान प्रणाम लिया गया तथा रिक्रूट आरक्षियों को कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाकर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा चयनित होने के उपरान्त जनपद लखनऊ से प्रशिक्षण हेतु जनपद में आगमन किये रिक्रूट आरक्षियों का प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरान्त पुलिस लाईन परेड ग्राऊण्ड पर भव्य पासिंग आऊट परेड का आयोजन किया गया। इस परेड के मुख्य अतिथि श्री पीयूष श्रीवास्तव पुलिस उप महानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र उ0प्र0 मीरजापुर रहे। इस दौरान पुलिस उप महानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र महोदय द्वारा 06 माह का आधारभूत प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरान्त उत्तीर्ण हुये कुल 176 रिक्रूट आरक्षियों को कर्तव्य और दायित्वों के निर्वहन की शपथ भी दिलायी गयी।

दिनाँक-25-07-2018 से पुलिस लाईन मीरजापुर में जनपद लखनऊ से 177 रिक्रूट आरक्षियों का आधारभूत प्रशिक्षण प्रारम्भ हुआ तथा 06 माह के नियमित प्रशिक्षण के उपरान्त कुल 176 रिक्रूट आरक्षी पास हुये। पासिंग आऊट परेड हेतु परेड कमाण्डर प्रथम रि0कां0 रामभान, परेड कमाण्डर द्वितीय रि0कां0 विनोद कुमार व परेड कमाण्डर तृतीय रि0कां0 अभिषेक नरायण झा बनाये गये। इस दौरान कुल 08 टोलियाँ बनायी गयी थीं, जिनके कमाण्डर क्रमशः टोली नम्बर 01- धर्मेन्द्र यादव, टोली नम्बर 02- शैलेश कुमार भारती, टोली नम्बर- 03 मनीष कुमार, टोली नम्बर- 04 शिवम मौर्या, टोली नम्बर- 05 कार्तिकेय सिंह, टोली नम्बर- 06 प्रमोद कुमार यादव, टोली नम्बर- 07 रामशंकर यादव, टोली नम्बर- 08 शिवकुमार यादव रहे।

प्रशिक्षणोपरान्त अन्तःकक्षीय विषयों में प्राप्त अंकों के आधार पर प्रथम समूह में रि0कां0संजय कुमार व रि0कां0 रामशंकर यादव ने सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। द्वितीय समूह में रि0कां0 संजय व रि0कां0 विजय बहादुर ने सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। तृतीय समूह में रि0कां0 संजय कुमार यादव ने सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। चतुर्थ समूह में रि0कां0 आदित्य सिंह व रि0कां0 आशुतोष सिंह ने सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। पंचम समूह में रि0कां0 अक्षय कुमार व रि0कां0 नितिन कुमार पाण्डेय ने सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। षष्ठम् समूह में रि0कां0 अर्जुन मौर्या व रि0कां0 प्रवीण कुमार ने सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। सप्तम् समूह में रि0कां0 दीपक कुमार ने सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। अष्टम् समूह में रि0कां0 विपिन कुमार यादव व रि0कां0 धर्मराज ने सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। वाह्यकक्षीय विषयों में रि0कां0 अभिषेक नारायण झा (पी0टी0 में) व रि0कां0 जितेन्द्र कुमार तिवारी (आई0टी0 में) प्रथम स्थान पर रहे। अन्तःकक्षीय व वाह्यकक्षीय विषयों में संयुक्त रूप से प्राप्त अंकों के आधार पर रि0कां0 कार्तिकेय सिंह को सर्वोत्तम रिक्रूट आरक्षी घोषित किया गया। पी0टी0 में टोली नम्बर-05 व आई0टी0 में टोली नम्बर-07 का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा तथा टोली नम्बर- 05 को सर्वश्रेष्ठ टोली व प्रशिक्षक आई0टी0आई0 मेजर ओमप्रकाश पटेल को सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षक (टोली नम्बर- 05) घोषित किया गया।
इस दौरान रिक्रूट आरक्षियों द्वारा मनमोहक परेड का प्रदर्शन किया गया। पुलिस उप महानिरीक्षक महोदय द्वारा रिक्रूट आरक्षियों तथा उनके प्रशिक्षण में सहयोगी समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण को बधाई देते हुये उनका उत्साहवर्धन किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा मुख्य अतिथि महोदय को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। कार्यक्रम के समापन के अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय ने सभा को सम्बोधित करते हुये सभी आमन्त्रित अतिथियों को धन्यवाद देते हुये जिलाधिकारी महोदय को बुके भेंट किया।

अपने सम्बोधन में पुलिस अधीक्षक महोदय ने प्रशिक्षुओं के प्रशिक्षण में योगदान देने वाले समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को बधाई दिया।
उक्त अवसर पर क्षेत्राधिकारी लाईन्स श्री प्रमोद कुमार, प्रतिसार निरीक्षक श्री गोरखनाथ सिंह, श्री कृष्णानन्द राय प्रभारी यातायात, श्रीमती सीमा सिंह प्रभारी निरीक्षक महिला थाना, श्री राम निवास सिंह प्रभारी आरटीसी, श्री शिवनारायण राय उ0नि0स0पु0 पुलिस लाईन मीरजापुर सहित काफी संख्या में सम्मानित नागरिक, पुलिसकर्मी व पत्रकारबन्धु उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!