आगमन

मिर्जापुर मेे कार्यकर्त्ताओ के हुजूम ने नगर भ्रमण कर निकाला जुलूस, राज्यसभा सांसद रामसकल का किया खैरमकदम

 

Vindhy News Bureau, Mirzapur.
राष्ट्रपति द्वारा राज्यसभा सदस्य मनोनीत होने के बाद जनपद मे प्रथम आगमन पर सांसद रामसकल का नगर एवं जिले के कार्यकर्त्ताओ ने रेलवे स्टेशन मीरजापुर के परिसर में माननीय सांसद जी का स्वागत किया। साथ ही मीरजापुर रेलवे स्टेशन से नगर भ्रमण में निकले। इस दौरान नवनियुक्त सांसद ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया उसके बाद मुकेरी बाजार में स्थित डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी के मूर्ति पर माल्यार्पण किया। लाल डिग्गी पर स्थित पं दीनदयाल उपाध्याय जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर महापुरुषो व उनके विचारो को याद किया। वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज श्रीवास्तव के आवास पर बैठक कर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के द्वारा उनका स्वागत किया गया तो वही अस्थायी जिला कैम्प कार्यालय पर भी कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वागत एंव अभिनंदन किया गया।

 

साथ में नगरपालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल, जिला अध्यक्ष बालेन्दुमणि त्रिपाठी, मड़िहान विधायक रमाशंकर पटेल, मझवां विधायक श्रीमती सुचिश्मिता मौर्य,  मनोज श्रीवास्तव जी,  लाल बहादुर सिंह जी, नितिन विश्वकर्मा,  रविशंकर साहू जी, उमेश सिंह जी, राकेश सिंह, गुलाब पासी,  रमेश दुबे जी,  आशुकान्त चुनाहे, नगर अध्यक्ष श्याम सुन्दर केशरी,  विष्णु सोनकर,  श्याम सिंह, अलंकार जायसवाल, मृत्युञ्जय त्रिपीठी, राजेन्द्र सिंह, विद्या तिवारी, बृज भूषण सिंह, धनञ्जय पाण्डेय, विजय गुप्ता, श्रीमती निर्मला राय, राजकुमारी खत्री, श्रीमती अनीता जोशी,  श्रीमती रमा पाण्डेय, श्रीमती उमा बरनवाल तथा अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्तागण नगर भ्रमण में शामिल रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!