घटना दुर्घटना

मिर्जापुर में जहरीले जंतु के काटने से 2 मौत

  • Vindhy News Bureau, Mirzapur.
जिले के अलग अलग.थाना क्षेत्र में जहरीले जंतु के काटने से 2 मौत हो गई। मड़िहान थाने के राजगढ़ चौकी  क्षेत्र के नौडिहवा (धनसिरिया)निवासी राम सिंह उर्फ रामचरित्र(५५) की शुक्रवार की रात्रि में जहरीले जंतु के काटने से मौत हो गई! परिवार के लोग उसे इलाज ओर झाडफूंक के लिए ले गए लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।
        प्राप्त जानकारी के अनुसार राम सिंह उर्फ रामचरित्र शुक्रवार की शाम को अपनी अंडे की दुकान पर था। वहीं पर अकस्मात किसी जहरीले जंतु ने उसे डस लिया! परिजनों द्वारा उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ लाया  गया। जहां हालत गंभीर होने पर डाक्टरों द्वारा मंडलिय चिकित्सालय मिर्जापुर के लिए रेफर कर दिया गया! रास्ते में ले जाते समय अधेड़ की मौत हो गई! वहीं दूसरी घटना विकास खण्ड राजगढ़ के अहरौरा थाना क्षेत्र के पूरैनिया  ग्राम में शनिवार को प्रात:  साहिबा (१०) पुत्री शब्बीर अली की बीती रात सोते समय सर्प ने डस लिया।  परिजनों द्वारा उसका झाड़-फूंक कराया गया , लेकिन मौत हो गयी।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!