News

सेवा संकल्प अभियान के तहत बच्चों ने सपनों का भारत विषय पर बनाए सेवा चित्र
फोटोसहित
मीरजापुर।
लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बच्चों के सपनों का भारत विषय पर आयोजित सेवा चित्र कार्यक्रम में नगर के मुसफ्फरगंज स्थित जानकी देवी कंपोजिट उच्च प्राथमिक पाठशाला में मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी मौजूद रहे। इस अवसर पर उन्होने बच्चों को जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें बताई और संस्कार और अनुशासन को अपने नित्य दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील किया। बच्चों को पाठ्य सामग्री कॉपी पेंसिल रबर भी वितरित किया। इस अवसर नगर अध्यक्ष भाजपा पश्चिमी नितिन विश्वकर्मा, जिला मंत्री भाजपा पूनम चौरसिया, सभासद अलंकार जायसवाल, कार्यक्रम संयोजक नगर मंत्री गोपाल अग्रवाल, नगर महामंत्री कृष्ण कुमार सिंह, रवींद्र खत्री, मनोज केशरवानी रहे। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुमन सिंह, गुंजन जायसवाल, रौनक आरा, आयशा बानो, अपर्णा तिवारी, मौजूद रही। अंत में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती सुमन सिंह ने सभी आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!