News

‘मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना’ एवं ‘भारत टैक्सी’ सेवा का मुख्यमंत्री ने किया शुभारम्भ
0 मुख्यमंत्री जी के उद्बोधन का दिखाया गया सजीव प्रसारण
0 दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का किया गया शुभारम्भ
फोटोसहित
मीरजापुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ से ‘‘मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना’’ एवं भारत टैक्सी सेवा का शुभारम्भ किया गया। उक्त राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण सभागार जिला सहकारी बैंक लिमिटेड मिर्जापुर में आयोजित जनपदीय कार्यक्रम में किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विधायक नगर रत्नाकर मिश्र, विधायक मझवां सुचिस्मिता मौर्या, चेयरमैन सहकारिता डा0 जगदीश सिंह पटेल, सभापति जिला सहकारी बैंक लि0 मिर्जापुर, विपुल सिंह उपसभापति जिला सहकारी बैंक, प्रमोद कुमार सिंह अध्यक्ष एल0डी0बी0 मीरजापुर, शिवपूजन सिंह अध्यक्ष एल0डी0बी0 लालगंज, अशोक कुमार अध्यक्ष एल0डी0बी0 चुनार मीरजापुर, हरिशंकर सिंह, सियाराम बिन्द संचालक पालक जिला सहकारी बैंक लि0 मिर्जापुर, योगेन्द्र पाल सिंह संयुक्त आयुक्त एवं संयुक्त निबन्धक सहकारिता विन्ध्याचल मण्डल मीरजापुर, अमित कुमार पाण्डेय सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक सहकारिता द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लि0 (एल0डी0बी0) के माध्यम से लघु एवं सीमांत कृषकों के आर्थिक सशक्तीकरण एवं कृषि आधारित गतिविधियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। जनप्रतिनिधिगणों के द्वारा सीएम युवा रोजगार के 5 लाभार्थियों को व मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के तहत 5 लाभार्थियों को ऋण का चेक दिया गया।कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगणों के द्वारा योजना की जानकारी देते हुए बताया गया कि इसका उद्देश्य लघु एवं सीमांत कृषकों को सुलभ एवं रियायती दर पर दीर्घकालीन कृषि ऋण उपलब्ध कराकर उनकी कृषि उत्पादकता एवं आय में वृद्धि करना है। योजना के अंतर्गत पात्र कृषकों को एल0डी0बी0 द्वारा रू0 6.00 लाख तक का दीर्घकालीन ऋण 06 प्रतिशत की प्रभावी ब्याज दर पर उपलब्ध कराया जाएगा। समय से ऋण की किस्तें जमा करने वाले पात्र कृषकों को राज्य सरकार द्वारा ब्याज अनुदान का लाभ प्राप्त होगा।योजना हेतु उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा रू0 384 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है तथा आगामी 5 वर्षों में लगभग 5 लाख कृषकों को लाभान्वित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कृषि के साथ-साथ कृषि आधारित अन्य गतिविधियों एवं आवश्यक पूँजीगत निवेश हेतु भी ऋण सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी तथा ऋण स्वीकृति की प्रक्रिया को सरल एवं पारदर्शी बनाने के लिए ऑनलाइन व्यवस्था पर बल दिया गया है।इसी अवसर पर प्रदेश में ‘भारत टैक्सी’ सेवा का शुभारम्भ किया गया। भारत टैक्सी, सहकारी टैक्सी कोऑपरेटिव लिमिटेड (एसटीसीएल) द्वारा संचालित भारत का पहला सहकारी-नेतृत्व वाला डिजिटल राइड-हेलिंग प्लेटफार्म है। ‘सारथी ही मालिक’ की सहकारी भावना के अंतर्गत चालक सदस्य एवं हितधारक के रूप में इससे जुड़ते हैं। इसका उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षित, विश्वसनीय एवं किफायती परिवहन सुविधा उपलब्ध कराते हुए चालकों के आर्थिक-सामाजिक सशक्तीकरण, रोजगार एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देना है।इस अवसर पर बी-पैक्स अध्यक्षों, उपाध्यक्षों एवं सचिवों से अपेक्षा की गई कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए पात्र कृषकों को योजना से जोड़ने में सक्रिय सहयोग प्रदान करें।
इस अवसर पर राजकुमार यादव सी0ई0ओ0 व मंजूषा उपमहाप्रबन्धक जिला सहकारी बैंक लि0 मिर्जापुर, नाजिर ओम प्रकाश सहित जनपद मीरजापुर के समस्त एडीसीओ, एडीओ सहित जनपद की बी-पैक्स के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष व सहकारिता से जुड़े कृषक तथा अन्य प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!