“नमो सेवा गाथा” नुक्कड़ नाटक का आयोजनकर सेवा संकल्प का दिया संदेश
फोटोसहित
हलिया, मीरजापुर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगलवार को पंचशील डिग्री कॉलेज मवई कला हलिया में “नमो सेवा गाथा” नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा यात्रा और जनकल्याणकारी योजनाओं को कला के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि यह केवल नुक्कड़ नाटक नहीं, बल्कि सेवा, जनकल्याण और विकास की यात्रा को सरल भाषा में जन-जन तक पहुँचाने का माध्यम है। कहाकि देश की वास्तविक शक्ति गांवों, युवाओं और विद्यार्थियों में है, जो कल के भारत के निर्माता हैं। इस दौरान “सेवा का संकल्प – जन-जन का संकल्प”, “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के जोरदार नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। अंत में उपस्थित सभी लोगों ने सेवा संकल्प लिया कि जहां जरूरत होगी, वहां सहयोग करेंगे और जागरूकता फैलाएंगे।इस अवसर पर पंचशील डिग्री कॉलेज के प्रबंधक लाल बहादुर मौर्य, समस्त शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं, कलाकार, भाजपा मंडल अध्यक्ष हलिया दिनेश अग्रहरी, दिलीप सिंह, अंशु मिश्रा, आलोक जायसवाल, अरुण केशरी सहित बड़ी संख्या में सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।


