vindhya
घटना दुर्घटना

आटा चक्की मे रूमाल फसने से कंधे से उखड़ गया हाथ 

आटा चक्की मे रूमाल फसने से कंधे से उखड़ गया हाथ
ब्यूरो रिपोर्ट, मिर्जापुर।

 

थाना हलिया अन्तर्गत कालर गौरव ने बताया कि ग्राम बबुरा कलां में एक लड़के का हाथ आटा चक्की में फस गया है। इस सूचना पर पीआरवी 1104 तत्काल मौके पर पहुची तो ज्ञात हुआ कि एक लड़का जिसका नाम रोहित पुत्र साधु निवासी बबुरा कलां थाना हलिया चक्की मिल में आटा लेने गया था। गले में गमछा लपेटे हुआ था लड़के का गमछा चक्की में फस गया जिससे लड़के का हाथ कंधे से उखड़ गया था, पीआरवी द्वारा उक्त लड़के को तत्काल अस्पताल पहुचाया गया जहा पर प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे को इलहाबाद रेफर कर दिया गया परन्तु लड़के केा ले जाने के लिये तत्काल किसी एम्बुलेन्स की व्यवस्था न होने के कारण एक प्रार्इवेट वाहन से तत्काल इलाहाबाद रवाना किया गया तथा इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी गयी।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!