क्राइम कोना

कृषि विग्यान केन्द्र पर तैनात फैजाबाद निवासी चौकीदार की हत्या, फैली सनसनी

  
ब्यूरो रिपोर्ट, मिर्जापुर(मडिहान)।

जिले के मडिहान थाना क्षेत्र अन्तर्गत तिसुही गांव में बने कृषि विज्ञान केंद्र पर चौकीदार पद पर 8 वर्षो से तैनात अधेड के कनपटी के पास अग्यात हत्यारो ने गोली मारकर शुक्रवार को रात मे किसी समय हत्या कर दी। कयास लगाया जा रहा है कि पहले उसके सर पर डंडे से वार किया उसके बाद सर में गोली मारी गई होगी। शनिवार को चौकीदार आफिस रूम के बाहर छज्जे के नीचे  चारपाई पर मृत पाया गया। शनिवार सुबह बरिष्ठ बैज्ञानिक डॉक्टर महेश पाल सिंह की लिखित सूचना पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा पंजीकृत करते हुए मड़िहान पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के फैजाबाद जिले के कटघरा निवासी शिव प्रसाद यादव 55 वर्ष भदौहा स्थित तिसुही फार्म पर स्थापित कृषि विग्यान केन्द्र सोनभद्र पर चौकीदार के पद पर आठ साल से कार्यरत है। यह केन्द्र नरेन्द्र देव कृषि विश्वविद्यालय फैजाबाद की शाखा है। कृषि विभाग केंद्र सोनभद्र के नाम पर तब बना था जब दोनों मिर्जापुर व सोनभद्र जनपद एक में ही था। उस समय इस विज्ञान केंद्र को मड़िहान थाना क्षेत्र अंतर्गत तिसुही में बनाया गया था। फैजाबाद की नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय की इस शाखा पर दो चौकीदारों को मिलाकर 13 स्टॉप रहते थे। जिसके इंचार्ज डॉक्टर संजीत कुमार, मैनेजर जयप्रकाश,  वाहन चालक इरशाद अहमद अंसारी है। दूसरे चौकीदार केदारनाथ यादव के बारे मे बताया गया कि वह शुक्रवार की सुबह 8:00 बजे आकस्मिक अवकाश लेकर अपने घर कुंडा प्रतापगढ़ चले गए थे। उनके द्वारा बताया गया कि यहां पर चौकीदारों को छोड़कर कोई भी स्टाफ केंद्र पर नहीं रहता है। ऐसे मे शुक्रवार की रात मे केवल मृतक ही अंदर था। बहरहाल हत्या किन परिस्थितियो मे और किसने की इसका खुलासा तो पुलिस पडताल के बाद ही होगा लेकिन लाख सफाई के बाद भी केन्द्र के स्टाफ भी शक के दायरे मे माने जाते रहे है और पडताल के बाद ही इससे पर्दा उठ सकेगा।

केन्द्र पर तैनात अधिकारियो केे अनुसार घटना स्थल के पास मे ही विभाग की मार्शल गाड़ी खड़ी हुई थी, जिसके गेट का काच टूटा हुआ पाया गया।  किचन में ढकी हुई चार रोटी मिली और आफिस के सारे दरवाजे खुले मिले। किसी भी प्रकार की चोरी नही हुई है। लेकिन घटना स्थल से कुछ दूरी पर गाड़ी का पेपर रास्ते मे खोजी कुत्ता द्वारा मिला। उन्हें शनिवार को सुबह 7:00 बजे फोन द्वारा यही के स्टाफ रामलूट शुक्ला द्वारा जानकारी दी गई।  जिसके बाद वह अपने निजी साधन द्वारा सुबह के 11:30 बजे यहा पहुचा। शनिवार को सुबह कैम्पस के अंदर चौकीदार के हत्या की खबर पाते ही बरिष्ठ बैज्ञानिक डॉक्टर महेश पाल सिंह की लिखित सूचना पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा पंजीकृत करते हुए पहुँची मड़िहान पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डागस्क्वायड, क्राइम ब्रांच के साथ ही घटनास्थल पर पहुचे मड़िहान एसओ केके सिंह, पटेहरा चौकी इंचार्ज दीपक कुमार, राजगढ़ चौकी इंचार्ज आदि की टीम जाच में जुट गई है। 

फाइलों को खंगालकर लूट का लुक आउट दिया
देखा गया कि कार्यालय में घुसकर हत्यारे आलमारी में रखी फाइलों को खंगालकर लूट का लुक आउट देने का प्रयास किया है। परिसर में खड़ी बिभागीय मार्शल का शीशा तोड़कर आराम से पीछे नहर की तरफ निकल गए और किसी को कानो कान खबर तक नही लगी। 

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!