vindhya
घटना दुर्घटना

घायल अवस्था मे मिली घर से निकली महिला

ब्यूरो रिपोर्ट, मिर्जापुर।

थाना कोतवाली कटरा अन्तर्गत कालर अखिलेश ने बताया कि सबरी चौराहे पर एक महिला घायल अवस्था में पड़ी है। इस सूचना पर पीआरवी 1078 तत्काल मौके पर पहुची तो देखा कि एक औरत जिसका नाम मुन्नी पत्नी बाबू अली निवासी  हयातनगर थाना कोतवाली कटरा घायलावस्था में लेटी हुर्इ थी। उनसे उनके वहा पहुचने और घायल होने के बारे में जानकारी की ही जा रही थी कि उनका लड़का उनको ढ़ुढ़ते हुए वहा पहुच गया।

पूछने पर बताया कि उनकी मा मानसिक रूप से कमजोर है 02-03 घण्टा पहले घर से निकली थी पता नही कैसे यहा आकर चोटिल हो गयी, उक्त महिला भी इस बारे में कुछ नही बता पायी। महिला को उनके लड़के के सुपुर्द कर पीआरवी वहा से रवाना हो गयी।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!