ब्यूरो, मिर्जापुर। मझवां विकास खंड़ के लरवक गांव के ग्रामीणों ने गांव के प्रधान की भ्रष्टाचारपूर्ण नीतियों और गांव के विकास कार्यो में व्याप्त अनियमितताओं को लेकर भाजपा नेता केके उपाध्याय के नेतृत्व में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। आरोप लगाया है कि ग्राम प्रधान मुसईराम 70 वर्ष के हो चुके है और पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुत्र को अपना प्रतिनिधि बनाकर गांव के विकास कार्यो में घालमेल कर रहे है। आरोप लगाया कि उनके खिलाफ कई बार कार्रवाई की जा चुकी है पर वह दबाव बनाकर अपने खिलाफ शिकायतों को दबा दिया करता है। जिससे विकास कार्य प्रभावित हो रहे है। जिलाधिकारी को बताया गया कि ग्राम प्रधान आधा दर्जन सदस्यों को कोई महत्व भी नहीं देता है। गांव में बने शौचालयों में भारी गोलमाल किया गया है। जिसकी जांच कराये जाने पर मामला खुदबखुद सामने आ जायेगा। इस दौरान शिकायत करने वालों में दिनेश पटेल, सुधाकर विश्वकर्मा, लवकुश प्रजापति, राजनरायन राम, सतीश उपाध्याय, भरथरी यादव, गोपाल उपाध्याय आदि शामिल रहे।
प्रधान के अनियमितता की शिकायत डीएम से
You May Also Like
विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया नजागस्कता कार्यक्रम
- June 5, 2026
- 0 Comments
मीरजापुर।उ० प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में शुक्रवार, 05 जून 2026 को विश्व पर्यावरण दिवस के…
व्यापारी संवाद कार्यक्रम का किया आयोजन; जीएसटी मे पंजीकरण , जीएसटी 2.0 सुधार , जीएसटी कंप्लायंस व संबंधित समस्याओं पर विचार-विमर्श
- June 5, 2026
- 0 Comments
विमलेश अग्रहरि, मीरजापुर। आयुक्त राज्य कर उत्तर प्रदेश द्वारा दिए गये निर्देशों के क्रम में संयुक्त आयुक्त (कार्यपालक),…
‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ थीम पर भव्य कार्यक्रम आयोजित कर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किया पौधरोपण
- June 5, 2026
- 0 Comments
0 केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हुआ आयोजन0 जनपद…





