घटना दुर्घटना

रहस्यमई परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, ससुरालियों ने लगाया हत्या का आरोप

रहस्यमई परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, ससुरालियों ने लगाया हत्या का आरोप
विमलेश अग्रहरि, मिर्जापुर।
चुनार थाना क्षेत्र के मुहल्ला साहबराम गोला में शनिवार की रात संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की  मौत हो गई। विवाहिता के भाई ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या करने का आरोप  लगाया है। दरगाह शरीफ निवासी मो0 शाहिद ने अपनी पुत्री ईमाला खातून (25) का विवाह थाना क्षेत्र के ही  साहबराम गोला निवासी सोनू से सन 2016 मे किया  था। मायके पक्ष के लोगों का कहना है कि विवाहिता के पति को छोड़कर घर में मौजूद अन्य ससुराल पक्ष के सभी लोग उसे प्रताड़ित करते रहते थे।
बताया जाता है कि शनिवार की रात भी किसी बात को लेकर विवाहिता व ससुराल पक्ष के लोगों में कहासुनी होने की चर्चा है। कहासुनी के दौरान पति घर में मौजूद नही था जब वह घर लौटा तो देखा कि परिवार के सदस्य उसकी पत्नी को गंभीर हालत में कमरे से बाहर  निकालते हुए उसे स्वास्थ्य केंद्र ले चलने की बात कहते हुए चिकित्सालय ले गये जहां चिकित्सक ने स्थिति नाजुक देख उसे मंडलीय चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया मंडलीय चिकित्सालय पहुचनें पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। विवाहिता के भाई महमूद आलम ने ससुराल पक्ष के लोगों पर बहन की हत्या कर उसके बाद चिकित्सालय ले जाने का आरोप लगाया है। बहरहाल यह जांच का विषय है वैसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगा कि मामला हत्या  या आत्महत्या का है। विवाहिता को चार माह की पुत्री व दो साल का एक पुत्र है।
Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!