जन सरोकार

रोहंगिया  भारत में शरणार्थी नही,  घुसपैठिये है: केेशव प्रसाद

 विन्ध्याचल के पर्यटन विकास के लिए 15 करोड़ 
 ब्यूरो रिपोर्ट, मिर्जापुर।
सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या बुधवार को अपराहन माँ विन्ध्यवासिनी मन्दिर पहुँचे। यहा विधि विधान से दर्शन पूजन के पश्चात अष्टभुजा डाकबंगले पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पावन नवरात्र में माँ विन्ध्यवासिनी के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। यह एक ऐतिहासिक जनपद है। यहाँ के विकास को लेकर भाजपा सरकार कृतसंकल्पित है।
                रोहंगिया मुसलमान के लिए कहा कि ये भारत में शरणार्थी नही अपितु घुसपैठिये है। इसलिए उन्हे बाहर किया जाएगा। पत्रकारो द्वारा जिले मे चल रहे बूचड़खाने को शीघ्र बंद कराने को कहा और कहा कि प्रदेश मे कहो भी अवैध बूचड़खाने नही चल रहे है।  विन्ध्याचल को पर्यटन की दृष्टि में विकसित करने के उद्देश्य से पन्द्रह करोड़ की धनराशि प्रदेश सरकार ने स्वीकृत की है। बिजली व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए आठ विद्युत उपकेंद्रों को बढ़ाने के काम के साथ पाँच नए उपकेंद्र मिर्ज़ापुर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित किये जाएंगे।
                 उन्होंने कहा कि जनता के वादों के अनुरूप 23 हजार किसानों को 40 करोड़ का चेक वितरित कर उन्हें ऋण से मुक्त किया गया। 546 गाँवों में चौबीस हजार चार सौ लोगों को आवास के लिए पहली किश्त आवंटित किए गए है। सड़को की परिस्थितियों को सुधारने का काम चल रहा है। बरसात के कारण इसमें बाधा उतपन्न हुई आगामी फरवरी तक सड़कों को पूर्ण रूप से गड्ढा मुक्त कर दिया जाएगा।
                       बताया कि भटौली घाट व चुनार में बन रहे गंगा पुल को मार्च तक पूर्ण किया जाएगा। उत्तर प्रदेश को दूसरे राज्यो से जोड़ने वाली सड़कों को दुरुस्त करने के लिए सौ करोड़ का अतिरिक्त धन आवंटित किया गया है। औराई मीरजापुर मार्ग के लिए 84 करोड़ की मंजूरी दी गयी है। यह मार्ग भी मार्च तक पूर्ण कर लिया जाएगा। कहाकि केन्द्र सरकारी का सहयोग लगातार मिल रहा है। जो भी योजना या प्रस्ताव केन्द्र सरकार के पास जा रहा है। उत्तर प्रदेश की हर योजनाओं को केंद्र सरकार मंजूरी दे रही है। उन्होंने बीएचयू के मामले मे कहा कि प्रदेश की शैक्षिक राजधानी को राजनीतिक अखाड़ा नही बनने दिया जाएगा। और मामले में दोषी लोगों को कत्तई बख्शा नही जाएगा।
             कहाकि इसमे राजनीति नही करनी चाहिए। नवरात्र मेला में शुरुआत के छह दिनों में हुई दुर्व्यवस्था और विवाद के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि दर्शनार्थियों और तीर्थस्थलों का सम्मान हमारी सरकार की प्राथमिकता में है। इस पावन क्षेत्र के विकास के लिए प्रदेश सरकार काफी कटिबद्ध है। विन्ध्याचल में अगर दर्शनार्थियों और तीर्थपुरोहितों के साथ गलत हुआ है तो उसकी जाँच होगी।  इस दौरान मात्रा संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!