खेत-खलियान और किसान

फसल रौदने को लेकर किसानों ने कटे फसल के साथ किया कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

०   कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर केन्द्र व प्रदेश सरकार पर बोला हमला
फोटोसहित
० समर्थन में उतरे कांग्रेसी
विमलेश अग्रहरि, मिर्जापुर।
कांग्रेस महा‍सचिव प्रियंका गांधी ने सोमवार को मिर्जापुर के अदलहाट क्षेत्र में किसानों की फसल को रौंदने को लेकर एक वीडियो ट्वीट किया है। अपने पोस्‍ट के साथ किसानों का समर्थन करते हुए उन्‍होंने कमेंट भी लिखा है। पोस्‍ट में उन्‍होंने भाजपा सरकार को किसान विरोधी बताते हुए जबरदस्त वार किया है। बता दे कि सोमवार को अदलहाट क्षेत्र के सैकड़ों किसानों ने काटी गई फसल के साथ कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व सोनभद्र जिले के उभ्‍भा में हुए नरसंहार के बाद भी प्रियंका गांधी ने प्रशासन द्वारा मीरजापुर में राेके जाने के बाद विरोध प्रदर्शन कर पीडितों से मुलाकात किया था।
    प्रियंका गांधी ने सोमवार को ट्वीट कर लिखा कि – ‘मीरजापुर के किसानों ने मेहनत से अपनी फसल लगाई थी और भाजपा सरकार की पुलिस ने खड़ी फसल रौंद दी। कल मुख्यमंत्री और प्रधानमन्त्री ने किसानों के लिए खूब झूठे ऐलान किए और 24 घंटे भी नहीं बीते कि महिला किसानों के साथ सरकार का व्यवहार देखिए। किसान विरोध भरा है भाजपा के अंदर।’ दूसरी ओर सोमवार को अदलहाट थाना क्षेत्र में किसानों की फसल रौंदने के विरोध में सैकड़ों किसान कलेक्ट्रेट परिसर पहुंच गए थे। इस दौरान किसानों ने प्रदर्शन किया और अधिकारियों से कहा कि कंपनी को काम करने से रोका जाए। कहाकि गेंहू की फसल अब अगले 20 दिनों में कट जाएगी। किसानों ने आरोप लगाया कि छह किलोमीटर दूरी में 200 बीघे जमीन पर बोई गई गेंहू की फसल बर्बाद की जा रही है। किसानों के विरोध करने पर पुलिस ने लाठियां भी किसानों पर ही बरसाया। वहीं प्रदर्शन कर रहे किसान जिलाधिकारी से मिलने की मांग कर रहे थे। लेकिन जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में एटीएम द्वारा प्रदर्शन स्थल पर पहुंचकर किसानों का पत्रक लिया गया और उन्हें सांत्वना दी गई। किसानों के समर्थन में तमाम कांग्रेसी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी कलेक्ट्रेट पहुंच गए और उनके साथ केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

नोट- भास्कर प्रकाशन प्राईवेट लिमिटेड द्वारा प्रकाशित भारत के सबसे बड़े समाचार पत्र समूह “दैनिक भास्कर”, विंध्य मीडिया वेंचर्स द्वारा प्रसारित “विंध्य न्यूज़” एवं एबी स्टार न्यूज़ चैनल पर किसी भी समाचार अथवा विज्ञापन के लिए उपरोक्त सभी के मिर्जापुर ब्यूरो चीफ विमलेश अग्रहरि के मोबाइल नंबर 9415 6742 52 या 8299113438 पर या  हमारे ब्यूरो कार्यालय संकटमोचन मंदिर के पास  संपर्क करें। यदि आप मिर्जापुर जनपद या किसी भी जनपद के किसी भी क्षेत्र से कार्य करने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं। 

 

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!