क्राइम कोना

विक्षिप्त ने ईंट से प्रहार कर पत्नी की हत्या की, गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, मिर्जापुर।
 गुरुवार को रात समय करीब 10:00 बजे थाना कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बीर मौवा निवासी  विक्षिप्त पति ने गुरुवार को रात में अपनी पत्नी पर ईट से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई, अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही पत्नी की हत्या के आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के शिवपूजन बिंद उम्र 38 वर्ष जो कि एक सप्ताह से विक्षिप्त चल रहा था। उसकी पत्नी से संबंध अच्छे नहीं थे। बताया जाता है कि उसने अपनी पत्नी राजकुमारी बिंद उम्र 35 वर्ष को ईट से प्रहार कर घायल कर दिया, जिसकी अस्पताल ले जाते समय मृत्यु हो गई। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी सदर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया।  मृतका की शादी शादी 18 वर्ष पूर्व हुई थी जिसके दो लड़के 17 वर्ष 12 वर्ष और एक लड़की 14 वर्ष की है।  अभियुक्त  गिरफ्तार  है, शव को कब्जे में लेकर अग्रेतर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!