अदालत

सबकों मिले सस्ता और सुलम न्याय – मनोज श्रीवास्तव

डिजिटल डेस्क मिर्जापुर।

कलेक्ट्रेट परिसर स्थितन नोटरी मधुकर मिश्र के चैम्बर का उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं विश्व हिंदू परिषद के पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री मनोज श्रीवास्तव ने किया। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जयकारा और हर हर महादेव के गूंज के बीच मुख्य अतिथि श्री श्रीवास्तव ने फीता काटा और नारियल फोड़ कर स्थान देवता को प्रणाम किया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनोज श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव निन्नी, पूर्व अध्यक्ष सुरेश त्रिपाठी, पारस नाथ मिश्र, राजकुमार तिवारी एवं महेश तिवारी का माल्यार्पण करके स्वागत किया गया। इस
मौके पर मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि केन्द्र सरकार आम जनता तक सस्ता और सुलभ न्याय दिलाने के लिए कृत संकल्पित है। सरकार की मंशा को पूरा करने के लिए आज एक नये बिंदू का निर्माण हुआ है। यह बिन्दू समाज के हर वर्ग के लिए कल्याणकारी होगा।

इस मौके पर प्रेमकांत श्रीवास्तव, जयशंकर शुक्ल, राकेश त्रिपाठी, राहुल त्रिपाठी, नगीना यादव, महेश तिवारी, अनिल पाण्डेय, नितिन अवस्थी, विनोद पाण्डेय समेत तमाम अधिवक्तागण के साथ ही सभ्रांत नागरिक सुशील दुबे, मौजी दुबे , विष्णु कांत दुबे एवं मनोज दमकल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। अतिथियों का आभार एडवोकेट मधुकर मिश्र ने जताया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!