मिर्जापुर

अपना दल (एस) ने मिर्जापुर जनपद की कार्यकारिणी की सूची जारी की

० राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने सभी नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को दी शुभकामनाएं   
  डिजिटल डेस्क, मिर्जापुर।
(8299113438)
                    पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद श अनुप्रिया पटेल के अनुमोदन से पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य श्री आशीष पटेल ने मीरजापुर जिला कार्यकारिणी एवं विधानसभा अध्यक्षों की सूची जारी कर दी। श्रीमती पटेल ने कार्यकारिणी के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों व विधानसभा अध्यक्षों को शुभकामना देते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी अपना दल (एस) द्वारा तय किये गये सभी संकल्पों को पूरा करने के लिए पार्टी के दिशा निर्देशों का पालन करेंगे एवं अपना दल (एस) की नीतियों को जन जन के बीच पहुंचाना सुनिश्चित करेंगे।
 आशीष पटेल ने मीरजापुर जनपद के 33 सदस्यीय कार्यकारिणी में इंजीनियर रामलोटन बिंद को जिलाध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद पर गोपाल दास शर्मा, राधेश्याम पटेल, संजय उपाध्याय, गुलाब बहादुर व राजकुमार पटेल को बनाया गया है। महासचिव के पद पर  सुरेश पटेल, दारा सोनकर, संजय भारती (चौधरी), अजीत सिंह और लालजी मौर्य को, सचिव पद पर हंसराज कोल, सुनील पटेल, अशोक कन्नौजिया, जंगली सिंह, लाल चंद्र बियार, राजाराम पाल, गिरिजा शंकर बिंद, शिवशंकर सरोज, भानू बिंद और मंगल सिंह को नियुक्त किया गया है। शंकर चौहान (लोनिया) को जिला मीडिया सचिव के अलावा सदस्य जिला कार्यकारिणी के तौर पर पूरन प्रसाद गौड़, प्रेम राय चमार, शंकर लाल बिंद प्रधान, शिवशंकर सिंह, कमला शंकर बियार, गोपाल शरण उपाध्याय, श्रीमती रानी पटेल, श्रीमती दयालू कोल, रमाशंकर सरोज, संतोष विश्वकर्मा और अजय खरवार को नियुक्त किया गया है।
     पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पटेल के अनुसार पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल के अनुमोदन से जिलाध्यक्ष इंजीनियर रामलोटन बिंद ने जनपद के विधानसभा अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। गिरिश चंद्र पटेल को मड़िहान, धनंजय सिंह को चुनार, विजय शंकर केसरवानी को नगर, तुलसी पाल को छानबे का विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!